फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   डॉलर का लालच देकर युवकों से ढाई लाख की ठगी

डॉलर का लालच देकर युवकों से ढाई लाख की ठगी

Mon, 24 Dec 2018 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
डॉलर का लालच देकर युवकों से ढाई लाख की ठगी
डॉलर का लालच देकर युवकों से ढाई लाख ठगे
विज्ञापन

- आरोपियों ने डॉलर की गड्डी देने के बहाने पीड़ितों को सीमापुरी बुलाया, रुपये लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉलर पाने के फेर में एक कैब चालक और उसके दोस्त ने ढाई लाख रुपये गंवा दिए। एक महिला और युवक ने पीड़ितों को डॉलर की गड्डी देने के बहाने सीमापुरी में बुलाया। आरोपी उनसे रुपये लेकर कुछ देर में आने की बात कर वहां से फरार हो गए। दोनों पीड़ित काफी देर तक आरोपियों का इंतजार करते रहे। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने मामले की सूचना सीमापुरी थाने में की। छानबीन के बाद सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित योगराज (25) परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता है। योगराज ने बताया कि उसका रिश्तेदार विनोद कैब चलाता है। 10 दिसंबर को विनोद ने भोगल से एक युवक को सवारी के रूप में बिठाया था। आरोपी किराये के बदले विनोद को 20 डॉलर दिया। आरोपी ने बताया कि उसके पास ऐसे बहुत सारे डॉलर हैं, वह उसे दे सकता है। विनोद ने डॉलर की जांच करवाई तो असली निकला। इधर विनोद ने योगेश से इसका जिक्र किया। योगेश ने फोन से आरोपियों से सौदेबाजी की। ढाई लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपियों ने शुक्रवार को योगेश व विनोद को रुपये लेकर बुलाया। सीमापुरी पहुंचने पर दोनों को एक महिला व आरोपी युवक मिला। आरोपियों ने दोनों से रुपये लिए और कुछ देर में आने की बात कर निकल गए। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed