फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पड़ोसी महिला की सूचना पर बदमाशों ने कारोबारी के घर की थी डकैती

पड़ोसी महिला की सूचना पर बदमाशों ने कारोबारी के घर की थी डकैती

Mon, 29 Apr 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी महिला की सूचना पर बदमाशों ने कारोबारी के घर की थी डकैती
कारोबारी के घर डकैती डालने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन

पड़ोसी महिला की सूचना पर की थी वारदात, अलमारी से ले गए थे डेढ़ करोड़ रुपये
- महिला भी गिरफ्तार, 47.56 लाख रुपये, पांच लाख के गहने बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर में कारोबारी की पत्नी और उसके भतीजे को बंधक बनाकर घर में डेढ़ करोड़ रुपये की डकैती पड़ोसी महिला की सूचना पर हुई थी। पुलिस ने पड़ोसी महिला और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। इनके पास से पुलिस ने 47.56 लाख रुपये, पांच लाख कीमत के गहने और वारदात में इस्तेमाल स्कोडा कार बरामद की है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए बदमाश विष्णु गार्डन निवासी बलदेव सिंह (47), तिलक नगर निवासी वीरू (39) और सोनू (22) हैं। कारोबारी के घर में रुपये होने की जानकारी देने वाली पड़ोसी महिला 33 साल की है। 30 मार्च को पुलिस को सेवक पार्क निवासी विनोद भल्ला के घर में लूटपाट की सूचना मिली थी। उनके भतीजे अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह मोहन गार्डन में रहता है। उसके फूफा अपने दोनों बेटों के साथ पंजाब गए थे। इसलिए वह बुआ के घर में सो रहा था। रात में दरवाजे पर लगे शीशे को तोड़कर चार बदमाश कमरे में घुस गए। बुआ और भतीजे को बंधक बनाकर बदमाश अलमारी से नकदी लूटकर फरार हो गए। पंजाब से लौटे विनोद भल्ला ने बताया कि बदमाश अलमारी में रखे डेढ़ करोड़ रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से पुलिस को पता चला कि डकैती डालने वाले बदमाश छह थे और स्कोडा कार से आए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने 5 अप्रैल को बलदेव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि कारोबारी के पड़ोस में रहने वाली उसकी महिला मित्र ने घर में मोटी नकदी होने की जानकारी दी थी। इसके बाद बलदेव ने साथियों संग वारदात की। पुलिस ने बलदेव की निशानदेेही पर महिला और उसके दो सहयोगियों को मोती नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बलदेव के पास से 40 लाख और सोनू के पास से 7.56 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी की पत्नी को एरोबिक्स सिखाती थी महिला
जिस महिला ने सूचना देकर घर में डकैती डलवाई, वह एमबीए करने के बाद जिम ट्रेनर का काम करती है। वह कारोबारी की पत्नी को एरोबिक्स सिखाती थी। महिला का कारोबारी के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसे घर में रुपये होने की जानकारी मिली। बलदेव का पहले कारोबार था, लेकिन घाटा होने के बाद वह हाल ही में प्रॉपर्टी के कारोबार में हाथ आजमा रहा था। उस पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। वीरू पेशे से कबाड़ी है। उसके खिलाफ तिलक नगर थाने में जुए का मामला दर्ज है। सोनू ई-रिक्शा चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed