{"_id":"5cc3646abdec22072b5a401a","slug":"131556309098-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएफसी पुलिस ने लूटपाट करने वाले पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनएफसी पुलिस ने लूटपाट करने वाले पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
लूटपाट करने वाले दंपती समेत तीन को दबोचा
एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई
एनएफसी थाना इलाके में महिला से एक लाख 35 हजार रुपये लूटे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले की न्यू फेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले पति-पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। आरोपियों ने एनएफसी थाना इलाके में एक महिला से एक लाख 35 हजार रुपये लूटे थे।
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्यम बिश्वाल के अनुसार, पांच मार्च को एक महिला से अशोक पार्क, एनएफसी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक लाख 35 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित महिला ने सीवी रमन स्थित एसबीआई बैंक से रुपये निकलवाए थे। बैंक से पैसे निकालने के बाद महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी। महिला की शिकायत पर एनएफसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआई विष्णुदत्त व एएसआई शैलेष की विशेष टीम बनाई गई।
पुलिस टीम ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो बैंक के बाहर एक युवक व महिला संदिग्ध हालात में घूमते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान पश्चिमी यूपी के बदमाश जुबेर की पत्नी हूदा के रूप में हुई। बैंक के अंदर मौजूद इनके नाबालिग साथी की पहचान भी हुई। पुलिस टीम ने जाकिर नगर, जामिया नगर में दबिश देकर 18 अप्रैल को अलीगढ़ (यूपी) निवासी जुबेर उर्फ टुकड़ा उर्फ देवराज (23) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद उसकी पत्नी हूदा (21) को छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने जुबेर की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 13 आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा किया है। जुबेर के खिलाफ दिल्ली व यूपी में 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे बदमाश अदनान को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अदनान उर्फ गोल्डन के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पहली मंजिल से कूदा
पति-पत्नी से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने सैयद नगर, अलीगढ़ में 24 अप्रैल को दबिश दी। यहां पर बदमाश अदनान उर्फ गोल्डन के छिपे होने के बारे में सूचना मिली थी। एसआई विष्णु दत्त ने बदमाश के फ्लैट में घुसने की कोशिश की, तो अदनान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एसआई बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो अदनान पहली मंजिल से कूद गया। एसआई विष्णु दत्त भी कूद गए और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गाजियाबाद निवासी अदनान (20) को पकड़ लिया। उसके कब्जे से कट्टा व चार कारतूस बरामद किए गए।
रंजिश में जुबेर ने कर दी थी हत्या
जुबेर ने बताया कि वह वर्ष 2015 में अपराध की दुनिया में उतर गया था। रंजिश के चलते जुबेर ने साथी मुनीर के साथ अल बांके रेस्तरां, शाहिनबाग में वसीम की हत्या कर दी थी। इस बाबत जामिया नगर में मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। जुबेर पहले मुनीर गैंग के लिए काम करता था। मुनीर वर्ष 2016 में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या में शामिल था। जुबेर सिविल लाइंस, अलीगढ़ में साबेज की हत्या में वांछित था। इस मामले में यूपी पुलिस ने इस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। जुबेर व पत्नी हूदा गांव नौसा, थाना बरला (अलीगढ़) के रहने वाले हैं।