फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया दुकान में चोरी करने वाला

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया दुकान में चोरी करने वाला

Fri, 08 Mar 2019 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया दुकान में चोरी करने वाला
फरीदाबाद के ध्यानार्थ (दुकान में चोरी के दो आरोपी काबू)
विज्ञापन


दुकान में चोरी के दो आरोपी काबू
नई दिल्ली। सरोजनी नगर में एक दुकान में चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक चोरी के सामान का खरीदार है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये कीमत के कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान एकता विहार निवासी शाबिर अहमद व इस्माइलपुर (फरीदाबाद) निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजय सिंह सपरिवार कृष्णा नगर सफदरजंग एंक्लेव में रहता है। उसकी सरोजनी नगर मार्केट में तहबाजारी की दुकान है। 27 फरवरी को वह गांव गया था। वहां से चार मार्च को लौटने पर दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।



सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
नई दिल्ली। राज पार्क इलाके में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त राजेंद्र के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान शिवम और अश्वनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात मंगोलपुरी में पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर तीन युवकों के घायल होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का बयान नहीं हो पाया, जिसकी वजह से दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह हादसा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed