फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   मेट्रो ट्रेन में मॉरीशस की महिला का बैग चुराने वाला गिरफ्तार

मेट्रो ट्रेन में मॉरीशस की महिला का बैग चुराने वाला गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 03:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन में मॉरीशस की महिला का बैग चुराने वाला गिरफ्तार
मेट्रो में विदेशी महिला का बैग चुराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। मेट्रो में यात्रा के दौरान मॉरीशस की रहने वाली एक महिला यात्री का बैग चुराने वाले बदमाश को मेट्रो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बैग, मोबाइल फोन, दो मास्टर कार्ड, होटल के कमरे की चाबी, 29 सौ यूएस डॉलर, तीन सौ मॉरीशस करेंसी और करीब साढ़े 54 हजार रुपये बरामद किए हैं। मेट्रो पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान बुराड़ी संत नगर निवासी अजय कुमार (32) के रूप में हुई है। 16 फरवरी को मॉरीशस की रहने वाली मिश्रा बनो ओस्मान ने नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर ऑनलाइन चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी कि राजौरी गार्डन से नेता जी सुभाष प्लेस आ रही थी तभी किसी ने उसका बैग चुरा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें पुलिस ने देखा कि एक युवक आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर पीड़िता का बैग चुराकर उतरा है। 19 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि युवक भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन पर मौजूद है। स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed