{"_id":"5c450c6ebdec22102e65c7db","slug":"111548029038-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी का शतक लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी का शतक लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी करने वाला डांसर दो साथियों समेत गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी की 23 बाइक की बरामद, 19 वारदात सुलझाने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बाइक चोरी का शतक लगाने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 बाइक बरामद की है और बाइक चोरी की 19 वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। यह गैंग डिमांड पर बाइक चोरी करता था और उसे पांच हजार रुपये में मेरठ में बेचता था। इस गैंग का सरगना एक डांस अकादमी चलाता था, लेकिन पैसे के लालच में चोरी में शामिल हो गया था।
दक्षिण पूर्वी जिला के स्पेशल टास्क फोर्स ने सहारनपुर यूपी निवासी शुभम उर्फ डांसर, कन्नौज यूपी निवासी सूरज उर्फ युवी को पुल प्रहलादपुर इलाके से 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मेरठ निवासी दीपक उर्फ बंटी को गाजियाबाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना शुभम उर्फ डांसर स्कूल ड्रॉप आउट है और वह बचपन से ही डांसर बनना चाहता था। वह डांसर बनने के लिए 3-4 साल पहले दिल्ली आया था और एक साल पहले उसने प्रहलादपुर इलाके में मुस्कान डांस अकादमी खोली थी। उसकी अकादमी में सूरज उर्फ युवी डांस सीखने आया था, लेकिन अपनी फीस न भरने के कारण डांसर के साथ बाइक चोरी करने लगा। पूछताछ में इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों दीपक उर्फ बंटी के साथ मिलकर दक्षिण पूर्वी व दक्षिण दिल्ली में बाइक चोरी करते हैं और चोरी की बाइक को दीपक मेरठ ले जाकर बेचता था। वहां पर इस बाइक को खोलकर उसके पुर्जे बेचे जाते थे। यह गैंग डिमांड पर दिल्ली से बाइक चुराता था जिसके लिए उसे पांच हजार रुपये मिलते थे।
पुलिस को डांसर ने बताया कि डांस अकादमी से उसे पर्याप्त कमाई नहीं हो रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात दीपक उर्फ बंटी से हुई। दीपक ने उसे अपने साथ बाइक चोरी के धंधे में लगा लिया। पुलिस दीपक को 2017 में चोरी में तीन बार गिरफ्तार कर चुकी थी। इन दोनों ने कमाई का लालच देकर सूरज को भी अपने साथ मिला। अब पुलिस चोरी की बाकी बाइक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।