फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   महिला की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

महिला की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
महिला की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
पिटाई से घायल वृद्धा की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

कूड़ा फेंकने के विवाद में पड़ोसी युवकों ने पीटा था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में महज कूड़ा फेंकने के विवाद में हुए झगड़े में घायल बुजुर्ग महिला हमीदन बेगम (65) की बृहस्पतिवार को जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। हमीदन को पड़ोसी युवकों ने घर में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उस समय हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी शाहरुख उर्फ मोहम्मद उवेस उर्फ अनिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम को हमीदन की मौत से गुस्साए परिजनों ने चांदबाग की पुलिया पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर शाहरुख व आमिर नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी सद्दाम की पुलिस को तलाश है।
पुलिस के मुताबिक, हमीदन परिवार के साथ गली नंबर-3, मूंगा नगर में रहती थी। आरोप है कि 27 फरवरी की रात को हमीदन अपनी छत से कूड़ा फेंक रही थी। इस दौरान पड़ोसी शाहरुख ने उन्हें कूड़ा फेंकते हुए देख लिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, तो शाहरुख अपने मौसेरे भाई सद्दाम और अन्य रिश्तेदार आमिर के साथ मिलकर हमीदन को अपने घर में ले गया। वहां घर में बंद कर बुजुर्ग महिला की लात-घूंसों व भारी वस्तु से बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे महिला का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। इधर, हमीदन के बेटे साबिर अली को पता चला तो वह आरोपियों के घर की ओर भागा। आरोपियों ने हमीदन को घर के बाहर फेंककर दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में हमीदन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग महिला चूंकि बयान देने की हालत में नहीं थी, इसलिए डीडी एंट्री पर मारपीट और शांति भंग करने का मामला दर्ज कर उसी दिन एक आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान हमीदन की मौत हो गई, तो इस मामले में हत्या की धारा जोड़ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार शाम को चांदबाग की पुलिया पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने शुरुआत में हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। परिवार ने जब पुलिस पर दबाव बनाया तो उन्होंने इसमें हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी सद्दाम की तलाश कर रही है।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed