{"_id":"614a804266fd596af579db81","slug":"crime-in-delhi-jail-worker-shot-dead-in-narela","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अपराध : नरेला में जेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, रंजिश का अंदेशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अपराध : नरेला में जेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, रंजिश का अंदेशा
Wed, 22 Sep 2021 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:30 AM IST
सार
मृतक की पहचान गौरव भारद्वाज (25)के रूप में हुई है। वह जेल में बतौर क्लर्क कार्यरत था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में मंगलवार रात एक जेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर दी। घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है। शुरूआती जांच से रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गौरव भारद्वाज (25)के रूप में हुई है। वह जेल में बतौर क्लर्क कार्यरत था। उसकी तैनाती रोहिणी जेल में थी। वह परिवार के साथ नरेला इलाके में रहता था। मंगलवार रात दस बजे गौरव खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। घर से कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उसपर गोली चला दी।
विज्ञापन
एक गोली उसके सिर में लगी और वह मौके पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गौरव को लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाहरी उत्तरी जिला के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि गौरव से कोई लूटपाट नहीं हुई है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है। नरेला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।