{"_id":"617b456a224059667b31ecb6","slug":"crime-in-delhi-hotel-papers-looted-in-greater-kailash-demanded-four-crore-rupees-for-return-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हथियारों के बल पर होटल के कागजात लूटे, ऐंठना चाहता था चार करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हथियारों के बल पर होटल के कागजात लूटे, ऐंठना चाहता था चार करोड़ रुपये
Fri, 29 Oct 2021 06:20 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:20 AM IST
सार
आरोपी एक सजायाफ्ता कैदी है, जिसे हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। कागजात लौटाने के बदले वह व्यवसायी से चार करोड़ रुपये वसूलना चहाता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में सजायाफ्ता कैदी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ व्यवसायी से उसके होटल के कागजात लूट लिए। कागजात लौटाने के बदले वह व्यवसायी से चार करोड़ रुपये वसूलना चहाता था। सीआर पार्क थाना पुलिस ने आरोपी को उसके दोनों नाबालिग सहयोगी के साथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन
आरोपी एक सजायाफ्ता कैदी है, जिसे हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो चाकू, होटल के कागजात,आठ हजार रुपये व चुराई गई स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार कैश व होटल के कागजात लूटने की सूचना 25 अक्तूबर को मिली थी। सीआर पार्क थानाध्यक्ष वेदप्रकाश ग्रेटर-कैलाश दो में मौके पर पहुंचे तो पीड़ित व्यवसायी प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उसने अपने होटल को बेचने का विज्ञापन समाचार पत्र में दिया था। विज्ञापन देकर विनय कुमार नाम के व्यक्ति ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया और कहा कि होटल को 7.5 करोड़ में खरीदने का सौदा हो गया है।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को विनय कुमार अपने दो साथियों के साथ होटल में आया। व्यवसायी प्रशांत गुप्ता व उसका भाई जब आरोपी से बात करने लगे तो तभी तीनों आरोपियों ने पिस्टल व चाकू निकाल लिए। आरोपियों ने व्यवसायी व उसके भाई को बांध दिया और होटल के कागजात व आठ हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन में चार करोड़ रुपये और मांगे। आरोपियों ने पीड़ितों से कुछ और सेल एंड परचेज पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।
मामला दर्जकर एसीपी मनू हिमांशु व सीआर पार्क थानाध्यक्ष वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर विपिन कुमार, एसआई तेजेन्द्र व निरंकार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को जांच के बाद पता लगा कि आरोपी विपिन कुमार ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश की टीम ने आरोपी विनय कुमार को द्वारका कोर्ट से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह होटल के कागजात को अपने नाम करवाने आया था। उसकी निशानदेही पर बेरीवाला बाग से उसके दो नाबालिग साथियों को पकड़ लिया गया। विनय कुमार(48) सेक्टर-तीन द्वारका का रहने वाला है।
विनय को हो चुकी है उम्रकैद की सजा
विनय कुमार को वर्ष 2002 में दोहरे हत्याकांड व दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। कोविड के कारण वह पेरोल पर आया हुआ था। पेरोल की अवधि के दौरान ही इसने वारदात को अंजाम दिया है।