फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi Hotel papers looted in Greater Kailash demanded four crore rupees for return accused arrested

दिल्ली: हथियारों के बल पर होटल के कागजात लूटे, ऐंठना चाहता था चार करोड़ रुपये

Fri, 29 Oct 2021 06:20 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 06:20 AM IST
सार

आरोपी एक सजायाफ्ता कैदी है, जिसे हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। कागजात लौटाने के बदले वह व्यवसायी से चार करोड़ रुपये वसूलना चहाता था।

विज्ञापन
Crime in Delhi Hotel papers looted in Greater Kailash demanded four crore rupees for return accused arrested
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में सजायाफ्ता कैदी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ व्यवसायी से उसके होटल के कागजात लूट लिए। कागजात लौटाने के बदले वह व्यवसायी से चार करोड़ रुपये वसूलना चहाता था। सीआर पार्क थाना पुलिस ने आरोपी को उसके दोनों नाबालिग सहयोगी के साथ पकड़ लिया है।

विज्ञापन


आरोपी एक सजायाफ्ता कैदी है, जिसे हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो चाकू, होटल के कागजात,आठ हजार रुपये व चुराई गई स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार कैश व होटल के कागजात लूटने की सूचना 25 अक्तूबर को मिली थी। सीआर पार्क थानाध्यक्ष वेदप्रकाश ग्रेटर-कैलाश दो में मौके पर पहुंचे तो पीड़ित व्यवसायी प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उसने अपने होटल को बेचने का विज्ञापन समाचार पत्र में दिया था। विज्ञापन देकर विनय कुमार नाम के व्यक्ति ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया और कहा कि होटल को 7.5 करोड़ में खरीदने का सौदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्तूबर को विनय कुमार अपने दो साथियों के साथ होटल में आया। व्यवसायी प्रशांत गुप्ता व उसका भाई जब आरोपी से बात करने लगे तो तभी तीनों आरोपियों ने पिस्टल व चाकू निकाल लिए। आरोपियों ने व्यवसायी व उसके भाई को बांध दिया और होटल के कागजात व आठ हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन में चार करोड़ रुपये और मांगे। आरोपियों ने पीड़ितों से कुछ और सेल एंड परचेज पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।

मामला दर्जकर एसीपी मनू हिमांशु व सीआर पार्क थानाध्यक्ष वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर विपिन कुमार, एसआई तेजेन्द्र व निरंकार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को जांच के बाद पता लगा कि आरोपी विपिन कुमार ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश की टीम ने आरोपी विनय कुमार को द्वारका कोर्ट से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह होटल के कागजात को अपने नाम करवाने आया था। उसकी निशानदेही पर बेरीवाला बाग से उसके दो नाबालिग साथियों को पकड़ लिया गया।  विनय कुमार(48) सेक्टर-तीन द्वारका का रहने वाला है।


विनय को हो चुकी है उम्रकैद की सजा
विनय कुमार को वर्ष 2002 में दोहरे हत्याकांड व दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है। कोविड के कारण वह पेरोल पर आया हुआ था। पेरोल की अवधि के दौरान ही इसने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed