फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: beaten to death in Bawana, stabbing in Mahendra Park

दिल्ली में अपराध : बवाना में पीट-पीटकर मार डाला, महेंद्र पार्क में चाकूबाजी, तिलक नगर में बुजुर्ग से दुष्कर्म

Tue, 15 Feb 2022 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 06:01 AM IST
सार

मृतक ने इलाके की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और परिजनों से अलग किराये के कमरे पर रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हत्या की वारदात से दहशत मच गई।

विज्ञापन
Crime in Delhi: beaten to death in Bawana, stabbing in Mahendra Park
फाइल फोटो

विस्तार

बवाना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर फरार हो गए थे। मृतक ने इलाके की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और परिजनों से अलग किराये के कमरे पर रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हत्या की वारदात से दहशत मच गई।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी आदर्श (20) के रूप में हुई है। रविवार शाम पौने पांच बजे पुलिस को विजय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। पुलिस मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे के पास पहुंची और मकान मालिक से कमरे की दूसरी चाबी लेकर दरवाजा खोला। कमरे में आदर्श का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सिर पर घातक हथियार से हमला किया गया था। साथ ही शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आदर्श के पिता शिव बचन बवाना की जेजे कॉलोनी में रहते हैं और उनकी परचून की दुकान है। आदर्श अपने पिता के साथ ही काम करता था। रविवार को दुकान पर नहीं आने पर उसके पिता लगातार आदर्श को फोन कर रहे थे, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद था, काफी आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद शिव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता ने बताया कि आदर्श ने एक साल पहले जेजे कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। पत्नी के साथ रहने के लिए परिवार से अलग कमरे को किराये पर लिया था। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

महेंद्र पार्क में रंजिश में चाकू मारा, पुलिस ने दो को पकड़ा

महेंद्र पार्क में भी रंजिश में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दहशत मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी विष्णु के दो साथियों को पकड़ लिया। एक नाबालिग है, दूसरे की पहचान रवि चौहान के रूप में हुई है। पुलिस मुख्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

मृत युवक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी संतोष (20) के रूप में हुई है। पुलिस को रविवार रात साढ़े आठ बजे जहांगीरपुरी के आई ब्लॉक में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची को पता चला कि घायल युवक को पेट में चाकू घोेंपा गया है और स्थानीय लोग उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए हैं जहां पहुंचने पर पता चला कि घायल संतोष को मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। लोगों से पूछताछ में पता चला कि संतोष का विष्णु नाम के युवक से विवाद चल रहा था। कई बार उनके बीच मारपीट भी हुई थी। स्पेशल स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर देर रात विष्णु के दो साथियों को पकड़ लिया, जिसमें एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान जे ब्लॉक निवासी रवि चौहान  के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि विष्णु संतोष से बदला लेना चाहता था। 

चोरी के विरोध पर बुजुर्ग महिला से मारपीट, दुष्कर्म

तिलक नगर में 87 साल की बुजुर्ग महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बेटी का आरोप है कि घर में घुसकर एक बदमाश ने चोरी की और जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, तो बदमाश मारपीट के बाद दुष्कर्म कर फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस को सारी बात बताने के बावजूद सिर्फ चोरी का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के परिचितों ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, तब पुलिस हरकत में आई और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

पीड़िता अपनी बेटी के साथ तिलक नगर में रहती हैं। बुजुर्ग महिला की तबियत खराब रहती है। रविवार दोपहर उनकी बेटी बाजार गई थी। वापस आने पर देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और मां के मुंह से खून निकल रहा था। कमरे में रखा मोबाइल भी गायब था। मां ने बताया कि एक अनजान युवक आया था, जो घर में चोरी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल : पीड़िता के शिकायत करने के बावजूद मेडिकल नहीं करवाने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। लोगों ने कहा कि बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की बात पर पुलिस को इस तरह का रवैया नहीं अपनाना चाहिए। पुलिस को सबसे पहले मेडिकल करवाना चाहिए था। सोमवार को पुलिस महिला को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले जाना चाहती थी लेकिन उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए लोगों ने घर पर ही उनका मेडिकल करवाने के लिए कहा। काफी दबाव पर पुलिस घर पर मेडिकल करवाने को राजी हुई।

सूत्रों का कहना है कि पीड़िता के घर के पास एक शख्स चूल्हा ठीक करने का काम करता था। वह घटना के बाद से गायब है। आशंका है कि वही घर में घुसा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed