{"_id":"61f98146c5616358cf104452","slug":"crime-ashram-news-noi629947253","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा नगर मामले की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा नगर मामले की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कस्तूरबा नगर मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नेशनल अकाली दल महिला विंग ने विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष नगर चौक पर आयोजित प्रदर्शन में महिलाओं ने कहा कि इस तरह की घटना को सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा।
नेशनल अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश का दिल झकझोर दिया है। दुख की बात है इतनी देर तक यह घटना होती रही और प्रशासन हरकत में नहीं आया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की आंखें खुली। नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। राजधानी में इस प्रकार की घटना होती है तो पूरे देश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। प्रदर्शन में शामिल समाजसेवी अंजू शर्मा ने कहा गृहमंत्री को हस्तक्षेप करके जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। क्योंकि ऐसी घटना से पूरे देश की छवि खराब होती है।
प्रदर्शन में इंद्रजीत सिंह आष्ट, परविंदर सिंह सभरवाल, जसविंदर सिंह सभरवाल, तरलोचन सिंह, हैप्पी सिंह, कन्हैयालाल, रामप्यारी, गीता, बलविंद्र, कुलजिंदर कौर आदि रहे।