फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime

ओएलएक्स पर पसंद आया मोबाइल तो छीन लिया

Sat, 15 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
नई दिल्ली। ओएलएक्स पर विज्ञापन देख एक किशोर को मोबाइल इतना पसंद आया कि उसने फोन पाने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिया। वह मोबाइल खरीदने की बात कहकर रुपये निकालने के बहाने मालिक को एटीएम पर ले गया और पैसा न निकलने की कहने के बाद मोबाइल छीनकर भाग गया। मगर आगे रास्ता बंद होने की वजह से आरोपी को लौटना पड़ा। तभी उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

नांगलोई निवासी राहुल एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने अपना मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया। उसका मोबाइल एक किशोर को पसंद आ गया। सौदा तय करने के बाद 13 जनवरी की रात किशोर बाइक पर नांगलोई मेेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा और राहुल को फोन दिखाने के लिए बुलाया। वहां से वह राहुल और उसके दोस्त को अपनी बाइक पर बैठाकर रेलवे रोड पर ले गया। वहां उसने एक एटीएम से रुपये निकालने का बहाना किया। एटीएम से रुपये न निकलने की बात कहकर वह कुछ देर अपनी बाइक पर बैठा रहा। फिर अचानक राहुल के हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। कुछ देर रात मोबाइल छीनने वाला किशोर लौटता दिखाई दिया। तभी राहुल व उसके दोस्तों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास राहुल का मोबाइल भी मिल गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी नाबालिग है और पत्राचार से दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि उसे किसी भी हाल में फोन लेना था। इसलिए उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed