फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   covid cases down in delhi but there is no decrease in cases of death

बड़ा सवाल: दिल्ली में घट रहे संक्रमित लेकिन मौत के मामलों में नहीं आ रही कमी, समझें आखिर क्यों हो रहा ऐसा?

Sun, 16 May 2021 07:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 May 2021 07:55 PM IST
सार

दिल्ली में एक मई को दैनिक संक्रमितों की जो संख्या 25,219 थी, वह 16 मई को घटकर 6,456 रह गई, लेकिन इस दौरान मौत के मामलों में कोई खास कमी नहीं आई। 

विज्ञापन
covid cases down in delhi but there is no decrease in cases of death
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में कोरोना से हालत तेजी से सुधर रहे हैं। दैनिक संक्रमितों की संख्या घट रही है। साथ ही संक्रमण दर में भी कमी आ रही है, लेकिन मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। संक्रमितों के मुकाबले अधिक लोगों को मौतें होने से मृत्युदर में भी इजाफा हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के गंभीर मरीज कम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मौत के मामलों में कमी आने में समय लग सकता है।

विज्ञापन

      
दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे। इसके बाद हर दिन दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा था और 20 अप्रैल को चौथी लहर का पीक आया था। तब एक दिन में ही कोरोना के 28,395 मामले आए थे। इसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ था, लेकिन एक मई से स्थिति बदलने लगी। एक मई को दैनिक संक्रमितों की जो संख्या 25,219 थी, वह 16 मई को घटकर 6,456 रह गई, लेकिन इस दौरान मौत के मामलों में कोई खास कमी नहीं आई। 
विज्ञापन


अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 18 हजार मामले आने पर 186 लोगों की मौत हो रही थी तो वहीं अब मई में प्रतिदिन सात हजार मामले आने पर भी 178 लोगों की मौत हो रही है। इस लिहाज से देखें तो संक्रमितों की संख्या आधे से भी कम हो गई है, लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। मौत के मामलों में कमी न आने के कारणों पर एम्स के डॉक्टर विक्रम का कहना है कि अभी भी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में करीब छह हजार संक्रमित मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से कई रोगियों की हालत गंभीर है। साथ ही कई मरीज गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और एक से दो दिन में ही उनकी मौत हो रही है। डॉक्टर के मुताबिक अब नए मरीजों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में आने वाले एक से दो सप्ताह में मौत के मामले भी कम होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित कम हुए, मौत के मामलों में कमी नहीं
तारीख दैनिक मामले मौत
01 मई 25,219 412
03 18,043 448
06 19,133 335
09 13,336 273
12 13,287 300
15 6430 337


नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed