फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cousin's sister murdered for refusing to marry

Delhi News: शादी से इन्कार पर मौसेरी बहन की हत्या

Fri, 28 Jul 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Cousin's sister murdered for refusing to marry
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में वारदात, सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ किए वार
विज्ञापन


बात करने के बहाने पार्क में ले गया था आरोपी

पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात में एक युवक ने रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौसेरी बहन की हत्या कर दी। आरोपी इरफान ने बहन नरगिस (22) पर 10 से 12 वार किए। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरगिस ने इरफान से छह महीने पहले शादी करने से इन्कार कर दिया था, इसी बात से वह नाराज था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने फरार हुए इरफान (28) को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नरगिस परिवार के साथ संगम विहार में रहती थी। उसने हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज से स्नातक की थी और मालवीय नगर से स्टेनो का कोर्स कर रही थी। शुक्रवार सुबह जब वह कोर्स की क्लास के लिए मालवीय नगर गई तो अरविंदो कॉलेज के पास स्थित मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क के पास उसे इरफान ले गया। मालवीय नगर में डिलीवरी बॉय का काम करने वाला इरफान उसे विजय मंडल पार्क ले गया, यहां दोनों 10 से 15 मिनट बैठे। उसके बाद इरफान ने रॉड से नरगिस के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इससे नरगिस का सिर फट गया और लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


हमला करने के बाद इरफान रॉड को मौके पर फेंककर फरार हो गया। पार्क में घूमने आए एक व्यक्ति ने लहूलुहान नरगिस को देखकर दोपहर 12 बजे सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मालवीय नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मनीष कुमार की टीम ने आरोपी इरफान को वारदात के कुछ घंटे बाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इरफान ने बीएससी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इरफान नरगिस से शादी करना चाहता था, लेकिन नरगिस ने मना कर दिया था। बाद में नरगिस के परिजनों ने भी शादी करने से इन्कार दिया था। इस बात से इरफान गुस्से में था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

-चंदन चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed