फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court seeks ED response on the bail plea of freelance journalist

पत्रकार की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब तलब

Fri, 27 Aug 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Court seeks ED response on the bail plea of freelance journalist
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने चीनी खुफिया अधिकारियों को संवेदनशील सूचनाएं देने के मामले में आरोपी स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आरोपी को मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने जांच एजेंसी को दो सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने उन्हें कथित तौर पर अवैध वित्तीय लेनदेन के साथ पत्रकार के कनेक्शन को स्पष्ट करने का निर्देश दिया। अदालत ने मामले की सुनवाई 9 सितंबर तय की है।
विज्ञापन

अदालत ने कहा आरोपी पर लगाए गए आरोप स्पष्ट होने चाहिए। यदि उसने संबंधित कंपनियों से पैसे लिए हैं तो यह गैरकानूनी अपराध है। वहीं ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने बताया कि आरोपी शर्मा को चीनी नागरिक द्वारा संचालित कंपनी से नकदी मिली और जांच चल रही है। उन्होंने कहा आरोपी को अब तक 48 लाख रुपये मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि कथित मनी लांड्रिंग की अपेक्षा मामला ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत बनता है, जिसमें उनके मुवक्किल को पिछले साल जमानत पर रिहा किया गया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने दिसंबर 2020 में जमानत दी तो ईडी ने फरवरी 21 में मामला दर्ज कर लिया।
कहा, उनके मुवक्किल ने जांच में सहयोग किया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा उनके मुवक्किल ने जांच एजेंसी को अपने बैंक खाते से लेनदेन की पूरी जानकारी दे दी है।
इससे पहले निचली अदालत आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। अदालत ने कहा था कि आरोपी ने संबंधित कंपनियों से लाखों रुपये नगद लिए हैं। अदालत ने कहा था कि अभियुक्त की वार्षिक आय बमुश्किल 8.6 लाख रुपये बताई गई है। फिर भी वह अपने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च वहन कर रहा है। इसके अलावा स्वयं भी कई विदेश यात्राएं कर चुका है। यहां तक कि निवेश के उद्देश्य से अपने दोस्तों और परिचितों को लाखों रुपये उधार दे रहा है।

वहीं ईडी का आरोप है कि उसकी जांच में पाया गया कि आरोपी ने चीनी खुफिया अधिकारियों को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी देने के एवज में लाखों रुपये लिए। ये दस्तावेज भारत की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से समझौता करने के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed