फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court grants one day remand to interrogate Faisal Farooq

राजधानी स्कूल के मालिक फैजल फारुक को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 07 Jul 2020 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Court grants one day remand to interrogate Faisal Farooq
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार राजधानी स्कूल के मालिक फैजल फारुक से पूछताछ के लिए अदालत ने पुलिस को एक दिन का रिमांड सोमवार को दे दिया। हालांकि इससे पहले महानगर दंडाधिकारी ने फारुक का पुलिस रिमांड देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के 24 जून के आदेश को खारिज करते हुए फैजल से पूछताछ के लिए पुलिस को एक दिन का रिमांड दिया। हालांकि कोर्ट ने निर्देश दिया कि रिमांड के दौरान पुलिस उसे दिल्ली से बाहर नहीं ले जा सकती। पुलिस ने रिमांड मांगते हुए कहा कि आरोपी से यह पूछताछ करनी है कि दंगों में बड़ी गुलेल को राजधानी स्कूल की छत पर कैसे लगाया गया और इस गुलेल का प्रयोग इलाके में आगजनी के लिए कैसे किया गया।
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 25 फरवरी को हुुए दंगे के दौरान शिव विहार स्थित राजधानी स्कूल के मालिक फैजल फारुक को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि फैजल के खिलाफ कोई ठोस सबूत न पेश कर पाने पर निचली अदालत ने उसे जमानत दे दी थी, लेकिन पुलिस ने दंगे से जुड़े दूसरे मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निचली अदालत से फारुक का रिमांड फिर से देने का आग्रह किया था लेकिन महानगर दंडाधिकारी ने इसे खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मामले की जांच के लिए पुलिस आरोपी को पहले ही पुलिस रिमांड पर ले चुकी है और चूंकि मामले से जुड़े सभी आरोप एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं तो पुलिस को फिर से आरोपी का रिमांड नहीं दिया जा सकता।

दंगाइयों ने राजधानी स्कूल की छत से इलाके में गुलेल से पेट्रोल बम फेंके थे, जिससे इलाके की दो पार्किंग, डीआरपी स्कूल और अन्य जगहों पर आग लगा दी गई थी। पुलिस को राजधानी स्कूल की छत की चारदीवारी पर लगाई गई गुलेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed