दिल्ली: केजरीवाल ने अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, सिर्फ 100 आईसीयू बचे
दिल्ली में बिगड़ते हालात के बीच केजरीवाल ने की प्रेस वार्ता। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच बेड की कमी के बारे में बताया। दिल्ली सरकार ने गृह मंत्री शाह से मांगी मदद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार बढ़कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की है। बताया कि अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे।
प्रेस वर्ता में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि उनके पास ऑक्सीजन की कमी है। शनिवार की रात दिल्ली में बड़ी त्रासदी होते-होते बची। केंद्र सरकार से जो मदद मिली है उसका शुक्रिया।
केजरीवाल ने आगे कहा कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात हुई। उनको भी हमने बताया कि दिल्ली में बेड की कमी है। केंद्र सरकार के अस्पतालों को मिलाकर देखें तो दिल्ली में 10 हजार बेड हैं।
इसमें कम से कम 7000 बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किया जाए। ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। देखने में आया है कि मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन की जरूरत है। इसका भी हम इंतजाम कर रहे हैं।
युमुना स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स स्टेडियम, राधा स्वामी सत्संग व्यास में बेड लगए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। कई संस्थानों से मदद आ रही है। एनजीओ मदद कर रहे हैं।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal writes to Prime Minister Narendra Modi about prevailing #COVID19 situation in the national capital
— ANI (@ANI) April 18, 2021
He appealed to PM regarding urgent supply of oxygen & reservation of 7,000 beds out of central govt's 10,000 beds for COVID-infected patients pic.twitter.com/wagPVKyjBD
केजरीवाल ने रेलवे से भी मांगी मदद
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली सरकार ने रेलवे से मदद मांगी है। उन्होंने आग्रह किया है कि आनंद विहार और शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन में पिछले साल की तरह एक बार फिर लॉजिस्टिक सपोर्ट, मेडिकल स्टाफ और ऑक्सीजन फैसिलिटी के साथ 5000 बेड की व्यवस्था की जाए।
Delhi government requests Railways to arrange COVID beds at Anand Vihar & Shakur Basti railway station with logistical support, medical staff & oxygen facilities on emergent basis & identify more facilities up to the level of 5,000 beds as was done last year
— ANI (@ANI) April 18, 2021