{"_id":"605217f9abe4d3303f09a1b7","slug":"coronavirus-update-in-delhi-536-new-cases-reported-in-capital-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा, बुधवार को सामने आए 536 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा, बुधवार को सामने आए 536 नए मामले
Wed, 17 Mar 2021 09:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगभग 70 दिन बाद बुधवार को कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 536 नए केस मिले हैं, जबकि तीन की मौत हो गई। इससे पहले इस साल छह जनवरी को 654 केस मिले थे। इसके अलावा एक जनवरी को 585 और 9 जनवरी को 519 कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज भले ही अधिक मिले हों, लेकिन संक्रमण दर में बढ़ोतरी नहीं मिली है। पिछले एक दिन में 80856 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.66 फीसदी रही। इस दौरान तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 319 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया।
विज्ञापन
हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक मिलने की वजह से सक्रिय मामले भी बढ़कर 2702 हो चुके हैं। इनमें से 1438 सक्रिय मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। जबकि 725 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा तीन मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र पर रखा गया है। दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 645,025 हो चुकी है।
विज्ञापन
इनमें से 613,375 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। साथ ही 10,948 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कोरोना वायरस से 1.72 फीसदी मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 4.77 फीसदी है जोकि राष्ट्रीय औसत पांच फीसदी से भी कम है। विभाग ने जानकारी दी है कि संक्रमित मरीजों के बढ़ने से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है।
दिल्ली में अभी 608 इलाके ऐसे हैं जिन्हें कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया है। कोरोना की जांच को लेकर विभाग ने बताया कि राजधानी में 50 फीसदी से भी ज्यादा सैंपल की जांच आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए हो रही है। पिछले एक दिन में 50,216 नमूनों की जांच आरटी- पीसीआर से और 30640 की जांच एंटीजन किट्स से हुई है।