फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus in delhi latest update

खतरे की घंटी : दिल्ली में संक्रमण दर छह फीसदी के पार, एक दिन में कोरोना के 5506 नए मामले

Thu, 08 Apr 2021 12:12 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 08 Apr 2021 12:12 AM IST
सार

  • दिल्ली में कोरोना से एक दिन में 20 लोगों की मौत
  • कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 690568 हो चुकी है

विज्ञापन
Coronavirus in delhi latest update
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में भी एक बार फिर कोरोना की संक्रमण दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले एक दिन में छह फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर सामने आई है जोकि इस साल में पहली बार है। इसके अलावा एक दिन में 20 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 90201 सैंपल की जांच में 6.10 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बीते मंगलवार को यह दर 4.98 फीसदी थी। 

विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 5506 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 20 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। इनके अलावा 3363 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। इसी के साथ ही कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 690568 हो चुकी है जिनमें से 659980 अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं लेकिन 11,133 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


राजधानी में हर दिन सक्रिय मामले बढने का सिलसिला जारी है। यह आंकड़ा अब 19455 तक पहुंच गया है जिनमें 10048 मरीजों को उनके घरों में आइसोलेशन पर रखा गया है। इतना ही नहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। अब दिल्ली के 3708 इलाके कोरोना संक्रमण की वजह से सील किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद राजधानी में आरटी पीसीआर जांच को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले एक दिन में 52 हजार से अधिक सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई है। हालांकि 37 हजार सैंपल की जांच एंटीजन किट्स के जरिए भी की गई। हालांकि इनमें से कितने लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने और लक्षणों के आधार पर दोबारा जांच करने का आंकड़ा विभाग ने नहीं दिया है। कुल मिलाकर अभी दिल्ली में स्थितियां काबू में नजर नहीं आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed