फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus Delhi reports 185 new COVID19 cases 315 recoveries and 9 deaths in the last 24 hours

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 185 नए मामले, फिलहाल 1741 सक्रिय मरीज

Sun, 24 Jan 2021 04:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 24 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Delhi reports 185 new COVID19 cases 315 recoveries and 9 deaths in the last 24 hours
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
राजधानी में रविवार को कोरोना के 185 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 9 की मौत हो गई। 315 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 29 मार्च के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में इतने कम मामले आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण के महज 1741 सक्रिय मरीज बचे हैं। इनमें से 787 अस्पतालों में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 6,33,924 हो गई है। इनमें से 6,21,375 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अबतक 10808 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना से मृत्युदर 1.70 फीसदी है। रिकवरी दर 98 फीसदी है। 
विज्ञापन


कोविड केयर सेंटर में 18 और स्वास्थ्य केंद्र में महज तीन मरीज भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में 748 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अब तक 1,03,51,768 लोगों की जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 1665 रह गई है। रविवार को 62,307 टेस्ट किए गए। इनमें 36,965 आरटी-पीसीआर और 25,342 एंटीजन जांच रही। इन दिन की संक्रमण दर 0.30 फीसदी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed