फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   coronavirus delhi bjp mp manoj tiwari corona positive all update in hindi today

दिल्ली : भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

Fri, 23 Apr 2021 07:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Apr 2021 07:58 AM IST
सार

दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। तिवारी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
coronavirus delhi bjp mp manoj tiwari corona positive all update in hindi today
फाइल फोटो

विस्तार

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बड़े नेता और सेलिब्रेटी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में गुरुवार को 3.30 लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार को 3.15 लाख मामले सामने आए। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। तिवारी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का फीवर महसूस किया तो गुरुवार को टेस्ट कराया। मेरी  कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करा लें। मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुए होम आइसोलेशन में हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 91 हजार के पार पहुंच गई है। यह नवंबर में आई तीसरी लहर के मुकाबले करीब तीन गुना है। पिछले 24 घंटे में  रिकॉर्ड 306 लोगों की  मौत हुई है। 

महामारी की शुरूआत के बाद यह आंकड़ा सबसे अधिक है।इससे कुल मौत की संख्या भी 13 हजार से अधिक हो गई है। बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 22 हजार हो गई है। हर दिन 500 से अधिक रेड जोन बन रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल 26,169 मामले आए, और 19,609 लोग स्वस्थ हुए, दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 9,56,348 पहुंच गई है। इसमें से 8,51,537 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से मृत्युदर कम होकर 1.38 फीसदी हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.78 फीसदी है।

दिल्ली में इस समय कोरोना के कुल 91,618 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 18,154 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 46,585 रोगियों उपचार हो रहा है। यानी, करीब 50 फीसदी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं। कोविड केंद्रों में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 712 हो गई है। 

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 72,208 लोगों की जांच की गई।दिल्ली में एक सप्ताह से जांच  कम की जा रही है। पहले जहां प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे थे। वहीं, अब दो दिन से 80 हजार से भी कम जांच हो रही है। अब तक 1 करोड़ 65 लाख 26 हजार सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed