{"_id":"6138e2d08ebc3eb62579ed99","slug":"coronavirus-cases-latest-update-no-death-in-delhi-while-41-new-patients-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: एक दिन बाद दिल्ली में फिर मिले कम मरीज, संक्रमण से एक भी मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: एक दिन बाद दिल्ली में फिर मिले कम मरीज, संक्रमण से एक भी मौत नहीं
Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
सार
बुधवार को कोरोना संक्रमण के 41 नए केस मिले, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इस दौरान 13 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को 50 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 41 नए केस मिले, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इस दौरान 13 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को 50 नए मामले सामने आए थे। जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में 75079 नमूनों की जांच में 0.05 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,082 हो चुकी है, जिनमें से 14,12,585 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 25083 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 414 हो चुकी है जिनमें से 107 मरीजों का घरों में उपचार चल रहा है। वहीं, अस्पतालों में 259 मरीज उपचाराधीन हैं। इनके अलावा सात संक्रमित मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि हर दिन कोरोना के मामलों में कमी आने के चलते कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 100 रह गई है। दिल्ली के 11 में से तीन जिलों में फिलहाल एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है।
विज्ञापन
1.72 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण
विभाग के अनुसार तीसरी बार सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है। बीते मंगलवार को 1.72 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इससे पहले 28 अगस्त को एक दिन में 1.85 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा था। इनके अलावा 26 जून को भी एक दिन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था। फिलहाल राजधानी में 1.45 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है, जिनमें से 42 लाख से भी अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।