फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus cases latest update no death in Delhi while 41 new patients reported

कोरोना वायरस: एक दिन बाद दिल्ली में फिर मिले कम मरीज, संक्रमण से एक भी मौत नहीं

Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Sep 2021 09:50 PM IST
सार

बुधवार को कोरोना संक्रमण के 41 नए केस मिले, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इस दौरान 13 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को 50 नए मामले सामने आए थे।
 

विज्ञापन
Coronavirus cases latest update no death in Delhi while 41 new patients reported
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 41 नए केस मिले, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इस दौरान 13 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को 50 नए मामले सामने आए थे।  जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में 75079 नमूनों की जांच में 0.05 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,082 हो चुकी है, जिनमें से 14,12,585 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 25083 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 414 हो चुकी है जिनमें से 107 मरीजों का घरों में उपचार चल रहा है। वहीं, अस्पतालों में 259 मरीज उपचाराधीन हैं। इनके अलावा सात संक्रमित मरीजों को कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है। 
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि हर दिन कोरोना के मामलों में कमी आने के चलते कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 100 रह गई है। दिल्ली के 11 में से तीन जिलों में फिलहाल एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.72 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण
विभाग के अनुसार तीसरी बार सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है। बीते मंगलवार को 1.72 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई।  इससे पहले 28 अगस्त को एक दिन में 1.85 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा था। इनके अलावा 26 जून को भी एक दिन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था। फिलहाल राजधानी में 1.45 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है, जिनमें से 42 लाख से भी अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed