फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona Virus 344 people got infected in 24 hours At Delhi four patients died

राहत: दिल्ली में एक फीसदी से नीचे आई कोरोना की संक्रमण दर, 24 घंटे में 344 लोग मिले संक्रमित, चार मरीजों की मौत

Tue, 01 Mar 2022 10:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Mar 2022 10:49 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 344 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान चार मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई। वहीं 416 मरीजों को छुट्टी दी गई। एक दिन पहले सोमवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Corona Virus 344 people got infected in 24 hours At Delhi four patients died
भारत में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से पांचवीं लहर का सामना कर रही दिल्ली में अब हालात काफी हद तक नियंत्रण में आए हैं। राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर एक फिर सबसे निचले पायदन पर आई है। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक दिल्ली में रोजाना एक फीसदी से कम संक्रमण दर दर्ज की जा रही थी लेकिन इसके बाद दैनिक मामलों में उछाल आने और बीते जनवरी माह में पीक निकलने के बाद से आई गिरावट के चलते पिछले एक दिन में 0.80 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 344 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान चार मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई। वहीं 416 मरीजों को छुट्टी दी गई। एक दिन पहले सोमवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई थी। विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 42947 सैंपल की जांच में 0.80 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,60,236 हुई जिनमें 18,32,341 मरीज ठीक हुए लेकिन 26126 रोगियों की अब तक मौत हुई। राजधानी में अभी भी कोरोना के 1769 मरीज सक्रिय हैं जिनमें से 1318 का उपचार उनके घरों में चल रहा है। जबकि 160 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 

इनमें से 55 मरीजों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं 45 मरीज आईसीयू, 49 मरीज ऑक्सीजन थैरेपी और 15 को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली में अभी भी 4581 इलाके पूरी तरह से सील हैं। इन्हें कंटेनमेंट जोन में बदला गया था। 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण में कमी आने के चलते अब कोविड हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल भी कम हुई हैं। बीते एक दिन में 134 कॉल रिसीव हुईं जिसमें एंबुलेंस, अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन को लेकर जानकारी मांगी गई थी। इनके अलावा दिल्ली कैट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में 1800 से ज्यादा फोन कॉल एंबुलेंस के लिए पहुंची हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी है कि दिल्ली में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के 1.36 करोड़ लोग टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। इन लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं पांच लाख से अधिक किशोर भी टीकाकरण खत्म कर चुके हैं। इसी तरह चार लाख स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को एहतियाती खुराक भी दी जा चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed