फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona vaccination: Delhi at the bottom of the gender equality index

लैंगिक समानता सूचकांक: कोरोना टीकाकरण में दिल्ली निचले पायदान पर, यूनेस्को ने तैयार किया विवरण

Wed, 20 Oct 2021 05:39 AM IST
शाहरुख खान परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Oct 2021 05:39 AM IST
सार

महिलाओं की तुलना में 31.62 लाख से अधिक पुरुषों ने लिया कोरोना का सुरक्षा कवच। दिल्ली में लैंगिक असामनता पर काम करना बहुत जरूरी, सरकार का ध्यान नहीं।

विज्ञापन
Corona vaccination: Delhi at the bottom of the gender equality index
demo pic - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना टीकाकरण में लैंगिक अंतर में सुधार होता दिखाई दिया है लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में स्थिति इसके एकदम उलट है। टीकाकरण को तैयार लैंगिक समानता सूचकांक (जीपीआई) में दिल्ली सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। वैक्सीन लगवा चुके पुरुष और महिलाओं के बीच 31.62 लाख से भी अधिक का अंतर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


यूनेस्को ने सामाजिक आर्थिक सूचकांक के आधार पर कोरोना टीकाकरण को लेकर लैंगिक समानता सूचकांक (जीपीआई) तैयार किया है। इसके मुताबिक, भारत में यह सूचकांक 0.9 से बढ़कर 0.98 तक पहुंचा है। वहीं, दिल्ली के लिए यह आंकड़ा 0.83 है। 
विज्ञापन


दरअसल लैंगिक समानता सूचकांक का पता लगाने के लिए लिंगानुपात और वैक्सीन लेने वालों की संख्या को विभाजित करके निकाला गया है। अगर आदर्श जीपीआई की बात करें तो यह एक अंक माना जाता है। अगर सूचकांक एक अंक से कम रहता है यह इस बात का संकेत है कि लैंगिक समानता पुरुषों के पक्ष में है जबकि एक अंक से अधिक होने पर यह महिलाओं के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस रिसर्च के सहायक प्रोफेसर सचिन पांडे का कहना है कि दिल्ली को जीपीआई नहीं भाइ है और यह खिसकते हुए नीचे पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि लैंगिक समानता को लेकर दिल्ली दिल तोड़ती दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रवास काफी देखने को मिला था। उदाहरण के तौर पर देखें तो दिल्ली का कोई नौकरीपेशा परिवार लॉकडाउन में अपने गांव पहुंच गया। वहां उन्होंने वैक्सीन भी ले ली जो उक्त राज्य के हिसाब में जुड़ गई। इसलिए यह दिल्ली की गिनती से बाहर है। ऐसी स्थिति मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में देखने को मिल रही है। 

1.14 करोड़ पुरुष की तुलना में 82 लाख महिलाओं को वैक्सीन
अगर कोविन वेबसाइट की रिपोर्ट देखें तो दिल्ली में 16 जनवरी से अब तक 1,14,50,037 पुरुषों की तुलना में 82,88,036 महिलाओं का ही अब तक टीकाकरण हो पाया है। वहीं 5613 ट्रांसजेंडर को वैक्सीन की खुराक दी गई है। मंगलवार दोपहर तक दिल्ली में कुल टीकाकरण 1,97,43,686 हो चुका है। चूंकि अभी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की व्यस्क आबादी का ही टीकाकरण किया जा रहा है।

मतदाता सूची से भी अधिक टीकाकरण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) के अनुसार दिल्ली में मतदाता सूची में कुल 1,46,92,136 मतदाता हैं। इनमें 80,55,686 पुरुष और महिलाओं की संख्या 66,35,635 है। वहीं, 815 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। इन सभी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है। हालांकि, एक तथ्य यह भी है कि मतदाता सूची से टीकाकरण का मिलान करें तो वैक्सीन लेने वाले पुरुष और महिलाओं की संख्या ज्यादा ही मिलेगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दिल्ली में एनसीआर से भी लोग वैक्सीन लगाने आ रहे हैं जिसकी वजह से टीकाकरण अधिक है। इसके बावजूद जीपीआई में दिल्ली कमजोर है।

दूसर जगह स्थिति यहां से बेहतर
कोविन वेबसाइट, यूनेस्को का सूचकांक और अन्य सभी आंकड़ों को एकजुट करने के बाद तैयार सूचकांक के अनुसार आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में यह एक अंक से भी कहीं ऊपर है, जो संतोषजनक है। जबकि गुजरात, गोवा और दिल्ली में यह 0.9 से नीचे है। प्रो.सचिन पांडे ने कहा कि पिछले चार महीने में राष्ट्रीय स्तर पर काफी सुधार आया है लेकिन दिल्ली में अभी ऐसा देखने को नहीं मिला। 


गर्भवती महिलाओं में डर बड़े कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली जैसे महानगर में लैंगिक असामनता गंभीर मुद्दा है। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. शांतनु सेन का कहना है कि गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण के प्रति डर का माहौल भी एक कारण है लेकिन सरकार को इस पर अधिक जोर देना चाहिए। जागरुकता के साथ साथ टीकाकरण केंद्रों और उनके आसपास के ्षेत्रों में जिला स्तरीय टीमों को काम करना चाहिए। दिल्ली सहित देश भर में करीब चार से पांच फीसदी गर्भवती महिलाओं की आबादी है जिनमें से अब तक केवल 1.50 लाख ने ही वैक्सीन लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed