फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona update in delhi Genome sequencing to be done to get new strain health dept orders

दिल्ली में कोरोना: नए स्ट्रेन की पहचान के लिए होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

Sat, 27 Mar 2021 10:11 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Corona update in delhi Genome sequencing to be done to get new strain health dept orders
कोरोना वायरस
राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, संक्रमण से पीड़ित मरीजों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। प्रत्येक जिले से हर सप्ताह मरीजों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब हर जिले से प्रत्येक सप्ताह हल्के लक्षण वाले, कम गंभीर, गंभीर और पुन: संक्रमण वाले मरीजों और टीके की दो डोज लगने के बाद संक्रमित होने वाले मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों में ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका के स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। दिल्ली में भी 153 लोगों में संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। ऐसे मरीजों की पहचान के लिए ही यह आदेश जारी किया गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग से संक्रमण के नए स्ट्रेन का पता चल सकेगा और समय रहते इन मरीजों को आइसोलेट कर इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed