फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona started increasing again in Delhi, 65 people got infected in last one day

दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना: साढ़े तीन महीने में सबसे ज्यादा केस, पिछले एक दिन में 65 लोग मिले संक्रमित

Wed, 08 Dec 2021 08:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Dec 2021 08:50 PM IST
सार

दिल्ली में पिछले एक दिन में 65 लोग संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत तक हो गई है। वहीं 36 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे पहले 25 अगस्त को एक दिन में 65 लोग संक्रमित मिले थे। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या चार सौ पार हो चुकी है। 

विज्ञापन
Corona started increasing again in Delhi, 65 people got infected in last one day
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बार साढ़े तीन महीने बाद सबसे अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 65 लोग संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान एक मरीज की मौत तक हो गई है। वहीं 36 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे पहले 25 अगस्त को एक दिन में 65 लोग संक्रमित मिले थे। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या चार सौ पार हो चुकी है। 
विज्ञापन


अब तक 1441514 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 1416010 लोग ठीक भी हुए हैं लेकिन दिल्ली में 25100 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 404 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 160 मरीज घरों में आइसोलेशन में हैं लेकिन अस्पतालों में 179 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या 95 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने वालों में लगातार संक्रमित मिलने की वजह से संख्या बढ़ रही है। अगर कंटेनमेंट जोन को देखें तो इनमें कोई बदलाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी भी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन कोविड सतर्कता नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। तभी इस स्थिति को बरकरार रखा जा सकता है। 

विभाग के अनुसार संक्रमण के साथ साथ टीकाकरण भी बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में 1.58 लाख लोगों को वैक्सीन दिया गया है। अब तक दिल्ली में 1.42 करोड़ लोग पहली खुराक ले चुके हैं और इनमें से 93.89 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed