फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona situation critical in seven out of 11 districts of delhi infection rate more than 30 percent

Corona Alert: दिल्ली के 11 में से सात जिलों में कोरोना संक्रमण ‘गंभीर’, संक्रमण दर 30 फीसदी से भी ज्यादा

Wed, 19 Jan 2022 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 07:37 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की 12 से 18 जनवरी के बीच संक्रमण स्थिति को लेकर तैयार जिलावार रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक 35.40 फीसदी संक्रमण दर दक्षिण पूर्वी जिले में दर्ज की गई है। यहां बीते सप्ताह 82 फीसदी नमूनों की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई। वहीं 18 फीसदी नमूना की जांच एंटीजन किट्स के जरिए हुई है।

विज्ञापन
corona situation critical in seven out of 11 districts of delhi infection rate more than 30 percent
अस्पताल में कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जिलावार संक्रमण की स्थिति अभी भी काफी गंभीर है। हालात ऐसे हैं कि दिल्ली के 11 में से सात जिलों में कोरोना गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इन जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 30 फीसदी से कहीं अधिक पहुंच गई है। वहीं बाकी जिलों की तुलना में शाहदरा और पश्चिमी दिल्ली जिले में एंटीजन किट्स का इस्तेमाल भी काफी अधिक हो रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की 12 से 18 जनवरी के बीच संक्रमण स्थिति को लेकर तैयार जिलावार रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक 35.40 फीसदी संक्रमण दर दक्षिण पूर्वी जिले में दर्ज की गई है। यहां बीते सप्ताह 82 फीसदी नमूनों की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई। वहीं 18 फीसदी नमूना की जांच एंटीजन किट्स के जरिए हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जो लोग अपने घरों में कोविड किट से जांच कर रहे हैं उनका ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। चूंकि होम बेस्ड जांच किट को सीधे आईसीएमआर के पोर्टल से ही जोड़ा गया है। इसलिए केंद्रीय स्तर पर इनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। 
विज्ञापन


विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अभी सबसे कम संक्रमण दर दक्षिण पश्चिम जिले में दर्ज की गई है। यहां एक सप्ताह के दौरान 21.48 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार इसे जिले में 90 फीसदी नमूनों की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई। जबकि बाकी 10 फीसदी नमूने एंटीजन किट्स के जरिए जांचे गए। अगर राज्य स्तर पर देखें तो 12 से 18 जनवरी के बीच दिल्ली में साप्ताहिक संक्रमण दर 27 फीसदी दर्ज की गई है। बीते मंगलवार को एक दिन में 22.47 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में 
दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार ने जो नियम बनाए हैं उनके अनुसार 10 फीसदी से अधिक साप्ताहिक संक्रमण दर वाले जिलों को रेड जोन में माना जाता है। वहीं पांच से 10 फीसदी के बीच संक्रमण दर वाले जिलों को ऑरेंज और इससे नीचे संक्रमण दर वालों को ग्रीन जोन में रखा जाता है। अभी दिल्ली में सभी जिले रेड जोन में हैं। पहले रेड जोन में आने के बाद लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगती थीं लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट के अधिकांश मरीजों पर हल्के प्रभाव, अस्पतालों में कम भर्ती दर और मृत्युदर कम होने की वजह से लॉकडाउन जैसी पाबंदी नहीं लगी है। नाइट और वीकेंड कर्फ्यू के अलावा अन्य तरह की पाबंदी जारी हैं। 

दिल्ली की जिलावार स्थिति 
जिला एंटीजन जांच आरटी पीसीआर संक्रमण दर
दक्षिण पूर्वी 18 82 35.40
नई दिल्ली 14 86 35.09
दक्षिण 14 86 33.10
उत्तर पश्चिम 26 74 32.63
उत्तरी 20 80 30.46
पूर्वी 18 82 30.37
पश्चिमी 31 69 30.33
मध्य 21 79 28.12
शाहदरा 36 64 27.93
उत्तर पूर्वी 25 75 23.99
दक्षिण पश्चिम 10 90 21.48


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed