{"_id":"61db9df5429a117a2d20feab","slug":"corona-in-delhi-kejriwal-had-refused-the-lockdown-yesterday-today-again-ddma-review-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: डीडीएमए की बैठक में रेस्तरां और बार को बंद करने का लिया फैसला, खाना पैक कराकर ले जाने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: डीडीएमए की बैठक में रेस्तरां और बार को बंद करने का लिया फैसला, खाना पैक कराकर ले जाने की छूट
Mon, 10 Jan 2022 02:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:06 PM IST
सार
Delhi Lockdown News: डीडीएमए की समीक्षा बैठक संपन्न है। एलजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेस्तरां और बार को बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अतिरिक्त कर्मचारी की व्यवस्था करने और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण को बढ़ाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फोटो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सभी बार बंद कर दिए गए हैं। वहीं, रेस्तरां में भी बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी। यहां सिर्फ खाना पैक करवाया जा सकता है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में इसका फैसला लिया गया। हालात की समीक्षा के बाद तय किया गया कि अभी लॉकडाउन लगाने का वक्त नहीं है। इसकी जगह कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने की हिदायत सभी संबंधित एजेसियों को दी गई। मेट्रो व बसें पहले की तरह 100 फीसदी की क्षमता पर चलती रहेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई। वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद थे। इस मौके पर दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई। इसमें टेस्टिंग, पॉजिटिविटी रेट, हॉस्पिटल की स्थिति, टीकाकरण, होम आइसोलेशन जैसे मसलों पर आंकड़े के साथ चर्चा हुई। गहन विमर्श के बाद तय किया गया कि कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के साथ टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट की रणनीति पर काम करना है।
विज्ञापन
संक्रमण दर में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए फैसला किया गया कि अब बार बंद किए जा रहे हैं। रेस्तरां से भी सिर्फ खाना पैक करवाकर ले जाने की सुविधा होगी। यहां बैठकर खाने पर बंदिश रहेगी। वहीं, कोविड प्रोटोकॉल के साथ हर जोन में एक साप्ताहिक बाजार खोलने की इजाजत होगी। सभी संबंधित विभागों को उपराज्यपाल से सख्त हिदायत दी कि वह सुनिश्चित करें कि कोविड प्रोटोकॉल सही तरीके से लागू किया जाए। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों को समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए बढ़ेगी सुविधा
उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वह 15-18 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों के साथ अपना इंतजाम पर्याप्त रखें। जिससे किसी को भी टीका लेने में दिक्कत न आए। वहीं, किसी भी तरह का पैनिक फैलने से रोकने के लिए सकारात्मक तरीके से जागरूकता अभियान चलाएं।