{"_id":"61dbc8d3891a40356c7b8db1","slug":"corona-in-delhi-frontline-workers-and-ailing-senior-citizens-start-receiving-precautionary-doses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: फ्रंटलाइन वर्कर्स और बीमार वरिष्ठ नागरिकों को प्रीकॉशनरी डोज लगनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: फ्रंटलाइन वर्कर्स और बीमार वरिष्ठ नागरिकों को प्रीकॉशनरी डोज लगनी शुरू
Mon, 10 Jan 2022 11:20 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:20 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में घोषणा की थी कि पूरे देश में 10 तारीख से फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रूप से बीमामार वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को प्रीकॉशनरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशनरी डोज लगनी शुरू हो गई
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को सोमवार से प्रीकॉशनरी डोज लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में घोषणा की थी कि पूरे देश में 10 तारीख से फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रूप से बीमामार वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को प्रीकॉशनरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सोमवारा सुबह राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कोरोना की बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। यहां डॉक्टरों को इसकी व्यवस्था करते हुए देखा गया। वहीं प्रीकॉशनरी डोज लगवाने के लिए लोग भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मूलचंद्र और सफदरजंग अस्पताल में भी लग रहीं प्रीकॉशनरी डोज
दिल्ली के मूलचंद हॉस्पिटल, सफदरजंग अस्पताल में भी प्रीकॉशनरी डोज लगाने का अभियान चल रहा है। मूलचंद अस्पताल के ट्रस्टी डॉ. डुग्गू तलवार ने बताया, ''स्वास्थ्यकर्मियों, 60 साल से ज्यादा आयु के बीमार बुजुर्गों को प्रीकॉशनरी वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां पंजीकृत और गैर पंजीकृत लाभार्थियों को डोज लगाई जा रही है।''