Corona in Delhi: संक्रमण दर में 50 गुना इजाफा,15 दिनों में .20 से 11.88 फीसदी पर पहुंचा आंकड़ा
डीडीएमए के निर्देश पर दिल्ली में बुधवार से मेट्रो और बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की शुरुआत कर दी गई है। लेकिन तेजी से बढ़ते संक्रमण का सिलसिला अगर कम नहीं हुआ तो हो सकता है कि सरकार को नए सिरे से इस फैसले पर विचार करना पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण में इजाफे का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों के दौरान संक्रमण में करीब 100 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल मई के बाद कोरोना संक्रमण में हुई बढ़ोतरी के बाद हर तरफ सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि प्रसार कम हो सके। संक्रमण दर में भी 20 दिसंबर, 2021 से पांच जनवरी, 2022 के बीच करीब 50 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर दिल्ली में बुधवार से मेट्रो और बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की शुरुआत कर दी गई है। लेकिन तेजी से बढ़ते संक्रमण का सिलसिला अगर कम नहीं हुआ तो हो सकता है कि सरकार को नए सिरे से इस फैसले पर विचार करना पड़े। पिछले साल 20 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के 91 मामले आए थे। अगले दिन यानि 21 दिसंबर को आंकड़ा सौ को पार कर 102 पर पहुंच गया। उस दिन संक्रमण की दर भी 0.20 फीसदी दर्ज की गई थी।
संक्रमण दर में 15 दिन में सिर्फ एक दिन आई कमी
पिछले 15 दिनों के दौरान संक्रमण दर में महज एक बार 23 दिसंबर को कमी आई थी जब आंकड़ा 0.19 पर पहुंचा था। इसके बाद बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों में दिल्ली में कोरोना संक्रमण में सौ गुना बढ़ोतरी के बाद के हालात में बचाव के लिए केवल जरूरी काम से घर से बाहर निकलने, सार्वजनिक परिवहन में यात्रा, मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन जैसे एहतियातों का पालन करने को जानकार जरूरी बता रहे हैं।
संक्रमण की दर में पिछले 15 दिनों में 50 गुना बढ़ोतरी के बाद सभी की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। पिछले साल 16 मई को इससे पहले दिल्ली में कोरोना के 6,456 मामलों के साथ संक्रमण दर 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गया था।
तारीख नए मामले संक्रमण दर (प्रतिशत में)
20 दिसंबर 91 0.20
21 दिसंबर 102 0.20
22 दिसंबर 125 0.20
23 दिसंबर 118 0.19
24 दिसंबर 180 0.29
25 दिसंबर 249 0.43
26 दिसंबर 290 0.55
27 दिसंबर 331 0.68
28 दिसंबर 496 0.89
29 दिसंबर 923 1.29
30 दिसंबर 1313 1.73
31 दिसंबर 1,796 2.44
एक जनवरी 2,716 3.64
दो जनवरी 3,194 4.59
तीन जनवरी 4,099 6.46
चार जनवरी 5481 8.50
पांच जनवरी 11,665 11.88