फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: 1,700 Delhi Police policemen infected in 12 days 396 policemen took precautionary doses

Corona in Delhi: 12 दिन में दिल्ली पुलिस के 1,700 पुलिसकर्मी संक्रमित, 396 पुलिसकर्मियों ने एहतियाती खुराक ली

Wed, 12 Jan 2022 08:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 12 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि जय सिंह मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक विशेष शिविर भी लगाया गया है। इस शिविर में 396 पुलिसकर्मियों को एहतियाती खुराक दी गई।

विज्ञापन
Corona in Delhi: 1,700 Delhi Police policemen infected in 12 days 396 policemen took precautionary doses
दिल्ली पुलिस - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली पुलिस में कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। 12 दिन में दिल्ली पुलिस के 1,700 पुलिस अधिकारी व जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सभी पुलिस जवान ठीक हैं और घर पर ही क्वारंटीन हैं। ठीक होने के बाद वह जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। दूसरी तरफ बुधवार को 396 पुलिस जवानों ने कोरोना की एहतियाती खुराक ली। पुलिस मुख्यालय में आयोजित किए गए विशेष शिविर में पुलिसकर्मियों को एहतियाती खुराक दी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की क्षमता 84 हजार के पास है। एक जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक दिल्ली पुलिस के 1,700 से ज्यादा पुलिस अधिकारी व जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सभी पुलिसकर्मी घर पर रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। किसी भी की हालत गंभीर नहीं हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर लगा शिविर

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि जय सिंह मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक विशेष शिविर भी लगाया गया है। इस शिविर में 396 पुलिसकर्मियों को एहतियाती खुराक दी गई। पुलिसकर्मियों को ये खुराक लेने के लिए पुलिस मुख्यालय से बाहर न जाना पड़े, इसलिए शिविर का आयोजन किया गया।

दूसरी डोज के नौ महीने बाद ले सकते हैं एहतियात खुराक

विशेष पुलिस आयुक्त (वेलफेयर) शालिनी सिंह ने बताया कि एहतियात खुराक वहीं ले सकते हैं, जो दूसरी खुराक लेने के नौ महीने पूरे कर चुके हैं।  जिलों और अन्य इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कर्मियों को खुद की देखभाल करने और कोरोनो वायरस की रोकथाम के लिए एसओपी का पालन करने के निर्देश दें।

उन्होंने कहा कि इस बाबत विस्तृत एसओपी जारी की गई है। मंगलवार की बैठक में सभी अधिकारियों से कहा गया कि वे अपना और बल का नियमित रूप से कर्मचारियों की ब्रीफिंग का संचालन करें और जारी एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दें। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कर्मियों को ड्यूटी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने और हाथ की स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में सख्ती से बताएं। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पांच जनवरी को कोविड से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों के लिए एसओपी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed