फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona casualty in delhi crosses 8000

राजधानी में कोरोना से अब तक 8000 से अधिक मौतें

Fri, 20 Nov 2020 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Corona casualty in delhi crosses 8000
नई दिल्ली। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 60 हजार से अधिक लोगों की जांच की। इसमें 7546 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि 98 मरीजों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 6685 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अहम बात यह है कि बीते कई दिनों से दिल्ली में लगातार 90 से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो रही है। राजधानी में कोरोना की वजह से हुई कुल मौत का आंकड़ा 8000 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 5,10,630 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4,59,368 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक कुल 8041 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमण दर बढ़कर 9.03% हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 43,221 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 25,367 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है जबकि 9494 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

22,000 से अधिक आरटी-पीसीआर जांच
बृहस्पतिवार को कुल 62437 सैंपल की जांच की गई। इसमें 22067 आरटी-पीसीआर जांच और 40370 एंटीजन जांच रही। दिन की संक्रमण दर 12.09% रही। राजधानी में अब तक 56,53091 लोगों की जांच हो चुकी है। हर 10 लाख की आबादी पर 2.9 लाख लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4501 हो चुकी है। दिल्ली में अभी तक कोरोना की मृत्युदर 1.57 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed