फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona cases update in Delhi one died and 35 new patients reported in last 24 hours

दिल्ली में कोरोना: पांच दिन बाद एक मरीज की मौत, एक दिन में सामने आए 35 नए मामले, सक्रिय मामले हुए 389

Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 25 Aug 2021 10:57 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 35 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इनके अलावा 86 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान 73,511 सैंपल की जांच हुई जिनमें 0.05 फीसदी संक्रमित मिले। 
 

विज्ञापन
corona cases update in Delhi one died and 35 new patients reported in last 24 hours
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पांच दिन बाद राजधानी में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। वहीं बुधवार को भी एक दिन में 35 मामले सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन भी मंडोली जेल से पुराने संक्रमित मामलों की जानकारी दर्ज कराई गई है। बीते 19 अगस्त को राजधानी में दो मरीजों की मौत हुई थी लेकिन इसके बाद 20 से 24 अगस्त तक मौत दर्ज नहीं की गई थी।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 35 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इनके अलावा 86 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान 73,511 सैंपल की जांच हुई जिनमें 0.05 फीसदी संक्रमित मिले। इससे पहले बीते मंगलवार को एक दिन में 39 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि एक भी मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,37,550 हो चुकी है जिनमें से 14,12,081 अब तक स्वस्थ हुए हैं। वहीं 25080 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। फिलहाल कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी और अब तक की संक्रमण दर 5.69 फीसदी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने जानकारी दी है कि अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 389 रह गई है जिनमें से 103 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है वहीं अस्पतालों में 249 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की बात करें तो अभी 219 इलाके कोरोना संक्रमण के चलते सील हैं जिनमें से करीब 70 से अधिक जोन को इसी सप्ताह के अंत तक खोल दिया जाएगा। 

मंडोली जेल में दो दिन में 142 मामले
दूसरी लहर के दौरान जेल में बंद कैदी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे लेकिन मंडोली जेल से इन मरीजों की जानकारी काफी देरी से दी जा रही है। स्थिति यह है कि बीते दो दिन में ही जेल से 142 संक्रमित मरीजों की जानकारी आईसीएमआर भेजी गई है जिसके चलते कुल मामले भी बढ़े हैं। मंगलवार को 112 और बुधवार को 30 मरीजों की जानकारी जेल प्रशासन ने भेजी है। 


1.43 लाख लोगों को लगा टीका 
बीते 24 घंटे में राजधानी में 1.42 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। इनमें से एक लाख लोगों ने पहली खुराक ली है। जबकि 42 हजार लोगों ने दूसरी डोज लेकर टीकाकरण पूरा किया है। अब तक राजधानी में कुल टीकाकरण 1.24 करोड़ पार हो चुका है। इनमें से 35.32 लाख लोग टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed