फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona cases increased in Delhi 63 new infected found in 24 hours

दिल्ली में बढ़े कोरोना के केस: 24 घंटे में मिले 63 नए संक्रमित, संक्रमण दर बढ़कर हुई 0.11 फीसदी

Sun, 05 Dec 2021 11:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Dec 2021 11:58 PM IST
सार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 63 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर बढ़कर 0.11 फीसदी हो गई है। एक दिसंबर को संक्रमण दर 0.07 फीसदी थी। बीते 24 घंटे में 15 मरीजों को छुट्टी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Corona cases increased in Delhi 63 new infected found in 24 hours
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले बढ़े हैं। रविवार को दिल्ली में कोरोना के नए 63 मामले मिले हैं। साथ ही बीते पांच दिनों में संक्रमण दर बढ़कर 0.11 फीसदी बढ़ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि एक भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 15 मरीजों को छुट्टी दी गई है। दिल्ली में अभी तक 25098 मरीजों ने दम तोड़ा है। कोरोना की शुरुआत से अभी तक 1441358 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1415890 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।  
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, कोरोना के लगातार बढ़े हुए मामले मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर बढ़कर 370 हो गए हैं, जबकि एक दिसंबर को यह 286 थे। दिल्ली के अस्पतालों में 163 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोविड केयर सेंटर में 144 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को दिल्ली में 55711 टेस्ट हुए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर से 48432 और रैपिड एंटीजन से 7279  टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली में अभी तक 31220984 किए गए हैं। 

बीते पांच दिनों में इस तरह बढ़े मामले

एक दिसंबर- 39(0.07 फीसदी)
दो दिसंबर-   41(0.06 फीसदी)
तीन दिसंबर- 54(0.09 फीसदी)
चार दिसंबर-  51(0.08 फीसदी)
पांच दिसंबर-  63(0.11 फीसदी) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed