{"_id":"6157205b8ebc3e0dd378aa46","slug":"corona-cases-decreased-containment-zone-increased-ashram-news-noi607961575","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के केस घटे, कंटेनमेंट जोन में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के केस घटे, कंटेनमेंट जोन में इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में हफ्ते दिन बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है। पिछले एक दिन में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बीते 25 सितंबर से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। उधर, कंटेनमेंट जोन की संख्या एक दिन में तीन बढ़कर 100 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पिछले एक दिन में 68308 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.05 फीसदी रही। 23 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। राहत की बात है कि किसी मरीज की संक्रमण से मौत नहीं हुई है।
अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,38,900 हो चुकी है जिनमें से 14,13,404 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 25087 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से बढ़कर 409 हो चुकी है। इनमें 125 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 248 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एक ही दिन में तीन कंटेनमेंट जोन बढ़े
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में तीन नए इलाके कंटेनमेंट जोन की सूची से जुड़ गए हैं। इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही यहां सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। फिलहाल राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 100 हो चुकी है। जबकि एक दिन पहले तक इनकी संख्या 97 थी।
1.69 लाख लोगों का टीकाकरण
विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1.69 लाख लोगों ने टीके लगवाए। अब तक दिल्ली में 1.78 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 1.20 करोड़ लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि 58.10 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर चुके हैं।