फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona : 3816 new positive

24 घंटे में 3816 नए संक्रमित मरीज मिले, 3097 हुए स्वस्थ, 37 की मौत

Wed, 23 Sep 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona : 3816 new positive
24 घंटे में 3816 नए संक्रमित मरीज मिले, 3097 हुए स्वस्थ, 37 की मौत
विज्ञापन

10 दिन से रोज तीन हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं
85 फीसदी बनी हुई है रिकवरी दर, कंटनेमेंट जोन 1900 से ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3816 नए मरीज मिले, जबकि 3097 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं 37 की मौत हो गई। अब 10 दिन से रोज तीन हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। रिकवरी दर 85 फीसदी बनी हुई है। कंटनेमेंट जोन 1900 से ज्यादा हो गए हैं। दिल्ली में कुल मौतों का आंकड़ा पांच हजार के पार हो गया है। बीते 10 दिन से रोज औसतन 35 लोगों की मौत हो रही है। दैनिक संक्रमितों के मुकाबले मौतें कम हैं। इससे मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और 10 दिन में एक फीसदी से नीचे पहुंच गई है। दिल्ली की कुल मृत्यु दर 2 फीसदी है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 2,53,075 हो गई है। इनमें से 2,16,401 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 5051 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में फिलहाल 31623 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 18464 होम आइसोलेशन में हैं। कोविड अस्पतालों में 15804 बेड उपलब्ध हैं। इनमें 7051 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 1906 और हेल्थ सेंटर में 386 मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 59013 जांच की गई और संक्रमण दर घटकर 6.47 प्रतिशत हो गई है। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 138829 लोगों की जांच की जा रही है। अब तक 26,377,53 जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed