फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Conspiracy to kidnap businessman and demand ransom, four arrested

कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने की साजिश, चार गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kidnap businessman and demand ransom, four arrested
नई दिल्ली। मुंडका में रोडरेज के बहाने कारोबारी को अगवा कर परिवार से दो करोड़ की फिरौती मांगने की साजिश रचने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता दो साल पहले कारोबारी की पत्नी की गाड़ी चलाता था और उसे कारोबारी के बारे में सारी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव दबोदा कलां निवासी सुमित दलाल, बहादुरगढ़ की चिकारा कॉलोनी निवासी विजय, बहादुरगढ़ के लाइन पार स्थित विकास नगर निवासी अमित और बहादुरगढ़ के शक्ति नगर निवासी सुमित दहिया के रूप मेें हुई है। 23 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंडका में कार सवार बदमाश एक कारोबारी से लूटपाट कर पीरागढ़ी की तरफ भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस को कारोबारी पंजाबी बाग निवासी अमित चौधरी मिला।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने अपनी कार से उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और रोडरेज के बहाने गोली मारने की धमकी देकर उसे जबरदस्ती अपनी कार में बिठाने लगे। शोर मचाने पर बदमाश मोबाइल और उसकी गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के भागने के दिशा में उनका पीछा किया। कुछ दूर पर पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की कार देख ली। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश हड़बड़ाहट में ऐसी जगह घुस गए, जिसके आगे रास्ता बंद था। बदमाश कार को मैदान में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और उसके मालिक की पहचान करने लगे। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। जांच में पता चला कि कार सुमित दलाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने सुमित दलाल की तलाश की और उसे सहयोगी विजय के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों को ज्यादा पैसों का लालच देकर साथ मिलाया
पूछताछ में सुमित दलाल ने बताया कि उनका मकसद रोडरेज को अंजाम देकर लूटपाट करना नहीं था, बल्कि वह कारोबारी को अगवा कर उसके परिवार से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगना चाहते थे। उसने बताया कि दो साल पहले वह कारोबारी की पत्नी की कार चलाता था और कारोबारी की आर्थिक स्थिति के बारे में उसको जानकारी थी। कुछ दिन तक वह बेरोजगार था। इस दौरान उसने अपने साथियों को ज्यादा पैसे देने का लालच देकर कारोबारी को अगवा करने की साजिश रची। पुलिस ने सुमित की निशानदेही पर फरार दो आरोपियों अमित और सुमित दहिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए अमित ने अपना सिर मुंडवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed