फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congressmen burnt tractor on Rajpath in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में राजपथ पर कांग्रेसियों ने फूंका ट्रैक्टर

Tue, 29 Sep 2020 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt tractor on Rajpath in protest against agricultural laws
राजपथ पर ट्रैक्टर को आग लगाने के बाद धरना देते पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। कृषि कानूनों में संशोधन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार सुबह पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर लेकर राजपथ पहुंच गए। वहां उन्होंने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और धरने पर बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक किसान के पुतले को बिजली के खंभे पर लटकाकर प्रतीकात्मक फांसी दी। हद तो तब हो गई जब पुलिस को काफी देर तक प्रदर्शन और आगजनी की भनक तक नहीं लगी। अति सुरक्षित कहे जाने वाले लुटियन जोन में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस ने छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हुए कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मौके से एक टाटा-407, इनोवा कार, पुतला और जला हुआ ट्रैक्टर बरामद किया।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहीद भगत सिंह की जयंती पर सोमवार सुबह करीब सात बजे पंजाब यूथ कांग्रेस के 15 से 20 कार्यकर्ता कई गाड़ियों में राजपथ-मानसिंह क्रॉसिंग पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। राजपथ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने टाटा-407 से ट्रैक्टर को नीचे धकेल दिया और उसके ऊपर घास डालकर आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने सफेद कुर्ता-पायजामा, पीले रंग की पगड़ी और पट्टा पहने हुआ था। कुछ के हाथों में शहीद भगत सिंह का पोस्टर भी था, जिस पर कृषि कानून के विरोध में नारे लिखे हुए थे। इस बीच उन्होंने पुतले को बिजली के पोल पर रस्सी से लटकाया और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनकी मांग थी कि कानून को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को 7.42 बजे मामले की सूचना दी। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग खड़े हुए। तिलक मार्ग थाना पुलिस में महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन, धारा-144 का उल्लंघन करने और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर सेक्टर-71, मोहाली निवासी मनजोत सिंह (36), सरदुलगढ़, मानसा निवासी रमनदीप सिंह सिंधू (28), मॉडल टाउन, लुधियाना निवासी राहुल (23), गांव मद्दोर, मोहाली निवासी साहिब (28) और गांव कानोनी मोहाली निवासी सुमित (28), पठानकोट निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। फरार कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में राजपथ पहुंचे थे। इस प्रकरण को पंजाब कांग्रेस यूथ के फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया गया, जो आधा घंटे से ज्यादा चला। बताया जा रहा है कि सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। पुलिस प्रदर्शन में वीरेन्द्र सिंह ढिल्लो की भूमिका की जांच कर रही है। कुछ भी हो इस प्रदर्शन ने इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह स्थिति तो तब है जब यहां धारा-144 लगी हुई है।
नहीं लगा रखे थे मास्क
प्रदर्शनकारियों ने न तो मास्क लगा रखा थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी नरेन्द्र मोदी-किसान विरोधी, शहीद भगत सिंह अमर रहे, युवा कांग्रेस जिंदाबाद, काला कानून वापस लो और पंजाब यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
थोड़ी दूर तैनात थी पुलिस
राजपथ पर आगजनी कर दी गई और पुलिस का देरी से पहुंचना तमाम सवालों को जन्म देता है। अहम बात यह है कि इंडिया गेट से प्रदर्शन स्थल थोड़ी ही दूर है। बावजूद, पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचे।

मामले में पंजाब यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिस जगह आगजनी की गई वहां पर पुलिस तैनात नहीं होती है। फरार आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
- डा. ईश सिंघल, डीसीपी, नई दिल्ली जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed