फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress will raise the demand for regularization of sanitation workers in the House: Devendra

सफाई कर्मियों के नियमितीकरण की मांग सदन में उठाएगी कांग्रेस : देवेंद्र

Fri, 01 Aug 2025 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Congress will raise the demand for regularization of sanitation workers in the House: Devendra
नई दिल्ली। एमसीडी के सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर समस्त यूनियन कोर कमेटी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से मुलाकात की। बैठक में पूर्व मंत्री डाॅ. नरेंद्र नाथ, वरिष्ठ नेता डाॅ. पीके मिश्रा और यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। यूनियनों ने मांग रखी कि 20-25 वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अब तक पक्का नहीं किया गया है। उन्हें न तो स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और न ही कोई कैशलेस सुविधा।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस के पार्षद सदन में इन मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे और कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए महापौर पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा और आप दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों से सत्ता में रहते हुए भी इन पार्टियों ने सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा की है। उन्होंने फरवरी 2025 में घोषित 12000 कर्मचारियों के नियमितीकरण के निर्णय को आज तक लटका हुआ बताया और कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर तुरंत पक्का किया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली, रिटायरमेंट बकाया भुगतान और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी जल्द लागू करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed