कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव बोले: समय से होगा सीएम फेस का फैसला, भाजपा की तरह उत्तराखंड को प्रयोगशाला के रूप में नहीं देखते
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा को हर तीन महीने पर मुख्यमंत्री बदलना पड़ता है। हम ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक समाधान ढूंढेंगे जो राज्य के लिए एक विजन प्रदान करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में कूदने को तैयार है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। मैंने राहुल गांधी से किन मुद्दों पर और कैसे आगे बढ़ना है, इसके बारे में चर्चा की है। देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने सभी सलाहों पर विचार करते हुए निर्देश दिया कि सभी चर्चाएं लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए।
We are going to 2022 Uttarakhand polls. I discussed with Rahul Gandhi on how to move ahead and on which issues. Congress has always maintained that all discussions should be held in democratic way, considering all advices: Devender Yadav, INC in-charge, U'khand. pic.twitter.com/BqFW1SQ6OO
— ANI (@ANI) July 12, 2021
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला समय से होगा। हम उत्तराखंड को भाजपा की तरह प्रयोगशाला के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। उन्हें हर तीन महीने पर मुख्यमंत्री बदलना पड़ता है। हम ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक समाधान ढूंढेंगे जो राज्य के लिए एक विजन प्रदान करेगा।
CM face will be decided in time. We don't want to see Uttarakhand as a laboratory like BJP. They have to change CMs every 3 months, we don't want to take such decision. We will find a solution which'll provide a vision for the state: Devender Yadav in Delhi.
— ANI (@ANI) July 12, 2021