{"_id":"6159b7628ebc3e48710560da","slug":"confirm-the-seat-in-the-first-cutoff-only-ashram-news-noi6083052179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कटऑफ में ही पक्की करें सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली कटऑफ में ही पक्की करें सीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह है कि पहली कटऑफ में ही सीट पक्की करा लें। ऐसा नहीं करने पर दाखिले को लेकर परेशानी हो सकती है। जिन विद्यार्थियों की सीट किसी कॉलेज में पक्की हो जाती है, उन्हें स्पेशल कटऑफ व स्पेशल अभियान में दाखिला नहीं मिलेगा।
जाकिर हुसैन कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि कोई विद्यार्थी पहली कटऑफ में दाखिले के लिए योग्य है, लेकिन वह दूसरी कटऑफ का इंतजार करता है तो उसके लिए मुश्किल हो सकती है। कोई भी कॉलेज कटऑफ के लिए सीट छोड़ने पर दाखिला नहीं देगा। उदाहरण के तौर पर किसी विद्यार्थी के 99 फीसदी अंक हैं, लेकिन वह होने पर भी कॉलेज में दाखिला नहीं लेता। दूसरी कटऑफ 98 फीसदी तक गई और वह दाखिले के गया तो नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को स्पेशल कटऑफ का इंतजार करना होगा।
तीन नियमित के बाद जारी होगी स्पेशल कटऑफ
डीयू में दाखिले के लिए शुरुआत में तीन कटऑफ जारी की जाएंगी। पहली कटऑफ 1 अक्तूबर को जारी हुई है। दूसरी कटऑफ 9 अक्तूबर को आएगी। इसके लिए दाखिला आवेदन 11 अक्तूबर से शुरू होगा। 15 अक्तूबर तक फीस जमा हो सकेगी। तीसरी कटऑफ 16 अक्तूबर को घोषित होगी। इसके तहत 23 अक्तूबर तक फीस जमा करानी होगी। इसके बाद 25 अक्तूबर को स्पेशल कटऑफ आएगी। इसके लिए 29 अक्तूबर तक फीस जमा करानी होगी। 30 अक्तूबर को डीयू चौथी कटऑफ जारी करेगा। इसके तहत विद्यार्थी को 6 नवंबर तक फीस जमा करानी होगी। 8 नवंबर को पांचवीं कटऑफ जारी की जाएगी। इसके लिए फीस 12 नवंबर तक जमा होगी। इसके बाद डीयू स्पेशल अभियान के तहत खाली सीटों के लिए 13 नवंबर को कटऑफ जारी करेगा। इसके तहत फीस 16 नवंबर तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
पहली में निरस्त कराने पर ही
दूसरी कटऑफ में दाखिला
आपने पहली कटऑफ में दाखिले के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर दी है और फीस जमा नहीं की है, तब भी दूसरी कटऑफ में दाखिला लेने के लिए पहली से दाखिला निरस्त कराना होगा। इसके बाद ही आपको दूसरी कटऑफ में दाखिला मिल सकेगा। वहीं, आपने पहली कटऑफ में फीस जमा कराने के साथ सीट पक्की कर ली है, तब भी आपको दूसरी कटऑफ में दाखिला मिल सकेगा। इन हालात में फीस को दूसरे कॉलेज शिफ्ट कर दिया जाएगा।