फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather Forecast Today: Cold increases in Delhi minimum temperature reached 5 point 7 degrees Celsius

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान

Sun, 17 Jan 2021 01:57 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jan 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: Cold increases in Delhi minimum temperature reached 5 point 7 degrees Celsius
दिल्ली में मौसम - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया हालांकि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले दो दिन में हवाओं की दिशा बदलने की वजह से तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तामपान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सफदरजंग वेधशाला जहां से पूरे शहर के प्रतिनिधि आंकड़ें मिलते हैं, वहां रविवार सुबह तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं बह रही है जो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले अधिक सर्द नहीं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसलिए अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तामपान में कुछ वृद्धि होने की उम्मीद है व सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
 

दिल्ली में शनिवार को अनुकूल गति से हवाएं बहने और प्रदूषकों के छितराव से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार आया है और यह ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आ गया है।

उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed