{"_id":"6ac680a24b2be12a3e01a074","slug":"cm-rekha-gupta-takes-up-the-torch-of-seva-jyoti-ashram-news-c-340-1-del1011-158190-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने थामी सेवा ज्योति की मशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने थामी सेवा ज्योति की मशाल
विज्ञापन
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ किया मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसमें शामिल हुईं और हाथ में सेवा ज्योति की मशाल लेकर यात्रा में मार्च किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की यात्रा को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इन वर्षों की सार्वजनिक यात्रा जनसेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य से जुड़ी रही है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया। विकसित भारत@ 2047 का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसे 140 करोड़ भारतीयों की सहभागिता और सामूहिक प्रयास से पूरा करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसमें शामिल हुईं और हाथ में सेवा ज्योति की मशाल लेकर यात्रा में मार्च किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की यात्रा को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इन वर्षों की सार्वजनिक यात्रा जनसेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य से जुड़ी रही है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया। विकसित भारत
विज्ञापन