फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Kejriwal tweets on availability of water to everyone in Delhi

दिल्ली: जलसंकट के बीच बढ़ा पानी का उत्पादन, केजरीवाल बोले- सभी को पानी मुहैया कराने की कोशिश कर रही है सरकार

Sun, 18 Jul 2021 03:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Jul 2021 03:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार शहर में सभी को पानी मुहैया कराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। हमारे इंजीनियर विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Kejriwal tweets on availability of water to everyone in Delhi
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में पानी का उत्पादन रविवार को बढ़कर अब तक के सर्वाधिक 95 करोड़ 50 लाख गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) के स्तर पर पहुंच गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार शहर में सभी को पानी मुहैया कराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सप्ताह से शहर के कई इलाकों में जलसंकट बना हुआ है और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने आप सरकार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री आवास समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन


इसके बाद आज केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सरकार सभी को पानी मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रही है। हमारे इंजीनियर विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ‘आप’ विधायक और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि पानी का उत्पादन बढ़ गया है। चड्ढा ने ट्वीट किया कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली जल बोर्ड आम तौर पर होने वाले 910 एमजीडी उत्पादन की तुलना में इस वक्त अब तक के सर्वाधिक 955 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रहा है। यमुना नदी में पानी की पर्याप्त उपलब्धता और इंजीनियरिंग समाधानों के कारण हम उत्पादन के उच्चतम स्तर पर पहुंच पाए हैं।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले शुक्रवार को हरियाणा से छोड़ा गया 1,60,000 क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंचा और राष्ट्रीय राजधानी में जल शोधन संयंत्र उच्चतम स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व बताया था कि हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी रोके जाने के बाद वजीराबाद बैराज में यमुना का जलस्तर सोमवार को 56 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।


डीजेबी ने पिछले रविवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर हरियाणा को दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने के संबंध में निर्देश देने का अनुरोध किया था। बोर्ड शहर में 1,150 एमजीडी की मांग की तुलना में 935 एमजीडी पानी की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed