फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Kejriwal appeals to PM Modi on Manipur violence

मणिपुर हिंसा: सीएम केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील, बोले- वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय

Thu, 20 Jul 2023 10:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 10:54 AM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर की वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। सीएम ने पीएम मोदी से मणिपुर हिंसा पर अपील भी की है।

विज्ञापन
CM Kejriwal appeals to PM Modi on Manipur violence
पीएम मोदी और सीए्म केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने वाली घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर की वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने इसी में आगे लिखा कि भारतीय समाज में इस तरह की घिनौनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मणिपुर के हालात बेहद चिंताजनक हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वे मणिपुर के हालातों पर ध्यान दें। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देश में ऐसी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र में शामिल होने से पहले संसद परिसर ने मणिपुर हिंसा को लेकर दो टूक बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। माताओं और बहनों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली है। इस घटना से पूरे देश की बेइज्जती हुई है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।


 

 

मणिपुर हिंसा महिला वीडियो को लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जो बेहद ही दुखद है। बीजेपी सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि मणिपुर में सब कुछ ठीक नहीं है। आगे कहा कि एनडीए की बैठक के लिए 38 पार्टियां मिलीं। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या किसी ने पीएम से पूछा कि मणिपुर क्यों जल रहा है। वहां तो डबल इंजन की सरकार है। भाजपा देश को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। मणिपुर जल रहा है और वे पांच सितारा होटल में बैठक कर रहे हैं।



नग्न वीडियो पर मणिपुर सरकार का आदेश
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने के मामले पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। मणिपुर सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर नहीं करने का आदेश जारी किया है। साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कानूनों का पालन करने को कहा है। सरकार का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इस मामले से जुड़ा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर न करे। 

जानें कब का है मामला
दरअसल, मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की चपेट में है, लेकिन अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है, जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed