Delhi Service Bill: केजरीवाल बोले- चोर दरवाजे से सत्ता हथियाने की कोशिश; PM केंद्र चलाएं, दिल्ली में दखल क्यों
दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से पास होने के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार से साफ कहा कि दिल्ली में दखलंदाजी न करें, लेकिन पीएम मोदी जनता की बात नहीं सुनना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Service Bill: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से पास हो गया। दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से पास होने के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानते हैं। जनता ने साफ कहा था कि केंद्र उन्हें हरा कर दिल्ली में दखल न दें, लेकिन पीएम सुनना ही नहीं चाहते हैं।
राज्यसभा में पास हुए दिल्ली सेवा बिल पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे पास कानून पारित करने की शक्ति है। आपको लोगों के लिए काम करने की शक्ति दी गई है। उनके अधिकार छीनने की नहीं है।
Delhi | On Delhi Services Bill passed in Rajya Sabha, Delhi CM Arvind Kejriwal says, "PM Modi does not obey the Supreme Court's order. The public had clearly said that the Centre should not interfere in Delhi by defeating them, but PM does not want to listen to the public." pic.twitter.com/Y25XLo7BF2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 7, 2023
केजरीवाल बोले- मैं जो करता हूं, जनता उसका समर्थन करती है
राज्यसभा में पास हुए दिल्ली सेवा बिल पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं जो भी करता हूं, दिल्ली की जनता उसका समर्थन करती है। उन्होंने मुझे चुनाव में जीत दिलाकर अपना समर्थन दिखाया है।
आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ हमारे अच्छे काम को रोकने की कोशिश कर रही है। वे विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। वे मुझे काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार जनता उन्हें कोई सीट नहीं जीतने देगी।
दिल्ली सेवा बिल पास होने पर बोले बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह
राज्यसभा से पास हुए दिल्ली सेवा बिल पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं क्योंकि यह उनकी जीत है। अधिकारियों पर अरविंद केजरीवाल का डर खत्म हो गया है। बिल 30 वोटों के अंतर से पारित हो गया। उन्होंने सोचा कि वे गठबंधन के साथ जीतेंगे। लेकिन अब वह गठबंधन से बाहर निकल जाएंगे।
दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब वे नोटिस भेजेंगे तो मैं विशेषाधिकार समिति को जवाब दूंगा। आप सांसद राघव चड्ढा ने चार सांसदों के दावे के बाद कहा कि दिल्ली एनसीटी संशोधन विधेयक को उनकी सहमति के बिना चयन समिति को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नामों का उल्लेख किया गया था। हम कोर्ट कचहरी में इस केस को लड़ेंगे। कोर्ट ने हमारे हक में फैसला दिया है। अब एक बार फिर कोर्ट केजरीवाल और दिल्ली की जनता के हक में फैसला देगी। जैसा की मैंने कहा कि जब विशेषाधिकार समिति नोटिस देगी।उसका जवाब देंगे। आप क्यों चिंता कर रहे हैं।मैं चिंता नहीं कर रहू हूं। चिंता आपको हो रही है।
दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से पास
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार रात को राज्यसभा से दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है। दिनभर चली लंबी बहस के बाद वोटिंग हुई और इस बिल के समर्थन में 131 वोट पड़े तो वहीं इसके विरोध में सिर्फ 102 वोट पड़े।