फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cm Arvind Kejriwal described the employment budget as good and innovative

बजट: बढ़ेंगे रोजगार और महंगाई से मिलेगी राहत, सीएम केजरीवाल बोले- हमारी सरकार कट्टर ईमानदार

Sun, 27 Mar 2022 04:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 04:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वही सारी व्यवस्थाएं कर रही हैं, जिसे एक आम आदमी छोटी पूंजी से व्यावसाय की शुरुआत कर सके। दिल्ली की नई स्टार्टअप पॉलिसी बहुत बड़ी संभावनाएं खोलती है।

विज्ञापन
Cm Arvind Kejriwal described the employment budget as good and innovative
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोजगार बजट को उम्दा और इनोवेटिव बताया। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट में दिल्ली के लोगों के लिए रोजगार बढ़ाने और महंगाई से राहत देने का इंतजाम किया है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और महिलाओं के लिए ट्रांसपोर्ट को फ्री करके महंगाई में लोगों को राहत देने का काम कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सात साल में दिल्ली का बजट बढ़कर ढाई गुना हो गया है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। हमारी सरकार कट्टर ईमानदार सरकार है। बजट में वृद्धि इसका नतीजा है। अगले पांच साल में 20 लाख रोजगार तैयार करने का पूरा खाका देश के सामने रखा है। यह चुनावी वादा नहीं है।
विज्ञापन


रिटेल, फूड एंड वेबरीज, लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन, ट्रेवेल एंड टूरिज्म, इंटरटेनमेंट, कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट व ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर में यह 20 लाख रोजगार पैदा किए जाएंगे। आप सरकार ने सात साल में अनावश्यक खर्चे और भ्रष्टाचार को खत्म किया। वहीं, करीब 12 लाख रोजगार के दिल्ली के युवाओं के लिए तैयार किए। पंजाब में आप ने सरकार बनते ही 25 हजार नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली को पुन: होल सेल मार्केट बनाया जाएगा और होलसेल फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। हर साल दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल होगा। इससे अर्थ व्यवस्था बढ़ेगी और बड़े स्तर पर रोजगार पैदा होंगे। सरकार दिल्ली बाजार पोर्टल बना रही है। दिल्ली का सामान पूरी दुनिया में बिकना शुरू हो जाएगा। यहां से 24 घंटे खरीद संभव होगी। ऐसा नहीं है कि सूरज छिपने के बाद दुकान बंद हो जाएंगी। कोई कभी भी खरीदारी कर सकता है।

अमेरिका, लंदन में रहने वाले भी खान मार्केट, चांदनी चौक या लोकल शॉपिंग कांप्लेक्स से कोई भी सामान खरीद सकता है। इससे अर्थ व्यवस्था को एक बड़ा उछाल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वही सारी व्यवस्थाएं कर रही हैं, जिसे एक आम आदमी छोटी पूंजी से व्यावसाय की शुरुआत कर सके। दिल्ली की नई स्टार्टअप पॉलिसी बहुत बड़ी संभावनाएं खोलती है।

ट्रैफिक लाइट पर कोई बच्चा अब पैसा नहीं मांगेगा
ट्रैफिक लाइट पर पैसे मांगने या सामान बेचने वाले बच्चे वोटर नहीं हैं, इसलिए इन पर कोई सरकार ध्यान नहीं देती है। दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुपये में इनके लिए आवासीय स्कूल बनाएगी। हम इन बच्चों के लिए आवासीय स्टेट ऑफ द ऑर्ट फैसिलिटी का एक स्कूल बनाएंगे। वो आवासीय स्कूल बिल्कुल अलग किस्म का होगा, क्योंकि बच्चों को सबसे पहले हमें भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सहारा देना पड़ेगा।

महंगाई की वजह से घर चलाना मुश्किल
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य एक ऐसा सेक्टर है, जो लोगों को गरीबी में ढकेल देता है। घर में कोई बीमार हो गया तो उसे सब कुछ बेचना पड़ जाता है। दिल्ली सरकार ने इससे राहत देने का काम किया है। वहीं, लोगों के सामने रोजगार के बाद दूसरी बड़ी समस्या महंगाई की है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। एक आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसमें भी बहुत सारी ऐसी सुविधाएं हैं, जो केवल और केवल दिल्ली के लोगों को मिल रही हैं और वो जारी रहेंगी। दिल्ली में शिक्षा फ्री है।


इस साल करीब 3.75 लाख लोगों ने प्राइवेट स्कूल से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाया है। महंगाई के जमाने में एक आम आदमी का दो बच्चों को पढ़ाने का 10 हजार रुपये प्रतिमाह बच रहा है। मुफ्त इलाज मिलने से खर्च बच रहा है। दिल्ली की 73 फीसदी जनता को 24 घंटे फ्री बिजली मिल रही है, यह बहुत बड़ी बात है। अब 24 घंटे पानी भी उपलब्ध होगा। सभी कच्ची कॉलोनियों में सड़क, नाली, पानी और सीवर की पाइप लाइन का काम 31 मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed