फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP will provide Oximeter in 30 thousand villages said Kejriwal

केजरीवाल का एलान, 30 हजार गांवों में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएंगे, दान की अपील

Mon, 17 Aug 2020 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
AAP will provide Oximeter in 30 thousand villages said Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रभु के दर्शन, पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। उन्होंने दिल्लीवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देशभर में 30 हजार गांवों में ऑक्सीपल्स मीटर उपलब्ध कराने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इसके लिए जांच केंद्र भी खोले जाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रविवार सुबह 7 बजे ही मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बधाई दी। करीब आधे घंटे बाद मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया। 52वें जन्मदिन पर कई राज्यों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी केजरीवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने समर्थकों से अपील की है कि वह अगर उन्हें जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं तो जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर दान करें। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील कि है कि कोरोना महामारी के इस कठिन वक्त में अपने-अपने गांव और इलाकों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने की जिम्मेदारी लें और लोगों की जान बचाएं, जो लोग दान कर सकते हैं वो ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीमीटर दान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 हजार ऑक्सीमीटर उपलब्ध हो गए हैं। पूरे देश के 30 हजार गांवों में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे और जांच केंद्र भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने ट्वीट कर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को 500 ऑक्सीमीटर भेंट करेंगे। दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया है। ऑक्सीपल्स मीटर होम आइसोलेशन वाले सभी मरीजों को दिए जा रहे हैं, ताकि वह अपने ऑक्सीजन स्तर पर नजर रखें और जब भी उन्हें कोई परेशानी आए तो तत्काल अस्पताल में भर्ती हो जाएं। वहीं, टोडापुर एव दसघरा गांव मे मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तालाब के कार्य की नींव रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed